Latest News in Durg : दुर्ग में भाजपा ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने ऐसे सभी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। दुर्ग जिले में कुल 45 नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुसार, दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 पार्षदों का निष्कासन किया गया है, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों से 11 अन्य का निष्कासन हुआ है।
Read Also- भाजपा महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, बसपा प्रत्याशी ने वापस ली याचिका
Latest News in Durg : पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन, उतई से सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। निष्कासित प्रत्याशियों में दुर्ग नगर निगम से भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, और अन्य शामिल हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा का विस्तार: स्टार एयरलाइंस ने रायपुर से झारसुगुड़ा और हैदराबाद के लिए नई उड़ानें शुरू कीं
Latest News in Durg : कुम्हारी नगर पालिका परिषद से भी कई प्रत्याशियों का निष्कासन किया गया है, जिनमें विनोद कुमार बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू और सुनीता तिवारी शामिल हैं। सुरेंद्र कौशिक ने स्पष्ट किया कि निष्कासित लोगों को आगामी 6 साल तक भाजपा संगठन में किसी भी पद पर नहीं लिया जाएगा और न ही उनकी किसी विभागीय अशासकीय पद में नियुक्ति होगी।




