Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सूना मकान देख की रेकी, फिर दिया चोरी को अंजाम: दो शातिर चोर सहित माल खरीदने वाले पकड़ाए, 8 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

    सूना मकान देख की रेकी, फिर दिया चोरी को अंजाम: दो शातिर चोर सहित माल खरीदने वाले पकड़ाए, 8 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 23, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    सूना मकान देख की रेकी, फिर दिया चोरी को अंजाम: दो शातिर चोर सहित माल खरीदने वाले पकड़ाए

    गौरेला। पुलिस ने गौरेला नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी चोरी की घटनाओं में शामिल हैं, जबकि तीसरा चोरी का सामान खरीदने वाला व्यापारी है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल और अनूपपुर जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख रुपये से अधिक का चोरी का माल बरामद किया है।

    Read Also-  कुर्सी पर बैठकर खेत में रोपाई करते नजर आई मंत्री राजवाड़े: सोशल मीडिया पर खुद किया पोस्ट, कांग्रेस ने कसा तंज

    गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पटेल (32 वर्ष), पंकज सिंह मरावी (23 वर्ष) और चोरी का सामान खरीदने वाला व्यापारी प्रिंस सोनी (निवासी बुढ़ार) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 5 किलो से अधिक चांदी, सवा तोला सोना, 43,000 रुपये नगद, चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और औजार बरामद किए हैं।

    Read Also-  CG NEWS: नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा, 14 मेडिकल दुकानों को नोटिस जारी

    सूने मकानों को बनाते थे निशाना
    पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह में गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायालय के पास एक सूने मकान में चोरी की घटना हुई थी, जो CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी दिन में बाइक से घूमकर सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी को अंजाम देते थे।

    Read Also-  मौलाना ने प्रेग्नेंट पत्नी की पिटाई कर टॉयलेट क्लीनर पिलाया, बिलासपुर में हुई मौत, शव यूपी में दफनाने पर परिजनों ने उठाए सवाल

    पुलिस के अनुसार इस गिरोह में चार सदस्य शामिल हैं, जो आपस में काम बांटकर चोरी की योजना बनाते और उसे अंजाम देते थे। इससे पहले 12 जुलाई को गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.