पुणे। एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी परेशानियों और सुरक्षा मामलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दिल्ली से पुणे आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2470 एक पक्षी से टकरा गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद इसकी जानकारी सामने आई। इसके चलते एयरलाइन को पुणे से दिल्ली के लिए निर्धारित वापसी की उड़ान को रद्द करना पड़ा।
सूदखोर तोमर ब्रदर्स पर बड़ा एक्शन: नगर निगम ने अवैध ऑफिस को लेकर नोटिस किया चस्पा, दस्तावेजों की मांगी जानकारी
एयर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि विमान को फिलहाल खड़ा कर दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है। पक्षी से टकराने की घटना की पुष्टि पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद हुई।
ईरान-इजरायल टकराव में नई हलचल: तेहरान धमाके में न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत, तनाव चरम पर
यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम
विमान की वापसी उड़ान रद्द होने के बाद एयरलाइन ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है। साथ ही टिकट रद्द कराने या नई उड़ान से यात्रा करने पर पूरा रिफंड देने की पेशकश की गई है। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।
फ्लाइट्स में लगातार कटौती से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि एयर इंडिया पहले ही 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कटौती का ऐलान कर चुकी है। साथ ही तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर उड़ानों को पूरी तरह निलंबित किया गया है। इससे यात्रियों में असुविधा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। एयर इंडिया ने इस स्थिति के लिए बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की तकनीकी जांच और संचालन संबंधी चुनौतियों को जिम्मेदार ठहराया है।




