रायपुर। Raipur Latest News: राजधानी में सूदखोरी के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। कुख्यात सूदखोर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में घर में बने करीब 1000 वर्गफुट के अवैध कार्यालय के दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है।
नगर निगम के जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में चार दिन की मोहलत दी गई है। चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय में जवाब नहीं दिया गया, तो आगे की किसी भी कार्रवाई के लिए तोमर ब्रदर्स स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Read Also- सौतेले पिता को हाईकोर्ट ने नहीं माना उत्तराधिकारी, बीमा राशि पाने की हकदार मां
पुलिस की दबिश, अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
Raipur Latest News: वहीं, पुरानी बस्ती पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में सूदखोरी के पैसे की वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी सहारे (36) निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) निवासी शीतला पारा सिमगा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है जिसमें तोमर ब्रदर्स की अवैध वसूली से जुड़े करोड़ों रुपए के लेनदेन का ब्यौरा मिला है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में ‘राजा कांड’ जैसी सनसनीखेज वारदात! शादी से थी नाखुश, सुनीता ने दो बार खाने में मिलाया जहर, जान गंवा बैठा बुधनाथ
Raipur Latest News: पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने ‘विस्टो फाइनेंस’ नाम से एक ग्रुप बनाकर सूदखोरी का नेटवर्क चला रखा था। इस ग्रुप का संचालन बंटी सहारे कर रहा था, जो पूरे लेन-देन का लेखा-जोखा रखता था। इस मामले में अब तक एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि वीरेंद्र और रोहित तोमर अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: गरीबों को बिना शुल्क के मैनुअल प्रक्रिया से मिलेगी भवन अनुज्ञा
जमानत निरस्त करने कोर्ट को लिखा गया पत्र
इस बीच, पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए कोर्ट को पत्र लिखकर उनकी जमानत निरस्त करने की मांग की है। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि तोमर ब्रदर्स के घर में हुई छापेमारी में नकदी, दस्तावेज और हथियार जब्त किए गए हैं। इसके बाद आयकर विभाग और नगर निगम को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि तोमर ब्रदर्स पर हर स्तर से शिकंजा कसा जा सके।




