रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के आज देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर करने की संभावना है। पुलिस को अंदेशा है कि बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ पहुंच सकते हैं, जिसके चलते कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए सरेंडर से पहले ही उनकी गिरफ्तारी की रणनीति तैयार कर ली है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में जबरन धर्मांतरण पर सख्ती, नया कानून लाएगी सरकार
अमित बघेल आपत्तिजनक बयानबाजी से जुड़े एक मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया। पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरेंडर के बाद बघेल अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से अंतरिम बेल की मांग कर सकते हैं।
Read Also- गुंडागर्दी करने वाला कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया उठक-बैठक, शहर में निकला जुलूस
गौरतलब है कि 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने उनकी याचिका खारिज करते हुए साफ कहा कि वे अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का ईमानदारी से सामना करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।




