Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कोचिंग संचालक ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने वैवाहिक विवाद और प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे तनाव का जिक्र किया। वीडियो में उसने पत्नी को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार बताया है। मृतक की पहचान वासू चंद्रा के रूप में हुई है। वह शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में मृत पाए गए। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक तनाव और विवाद का उल्लेख है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। शीतलहर से आमजनों को राहत देने के लिए राजधानी रायपुर नगर निगम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। निगम के अनुसार, राजधानी में 2 दर्जन से अधिक जगहों पर नियमित रूप से अलाव की सुविधा प्रदान की जा रही है। कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से महादेवघाट रायपुरा, महोबा बाजार, चंगोरा भाठा बाजार, ब्रम्हदेईपारा खमतराई, जयस्तम्भ चौक, कलेक्टर ऑफिस स्थित डॉ बी.आर. अम्बेडकर चौक, नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोती बाग, डंगनिया पानी टंकी स्कूल के पास, शंकर…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुर्गा ज्वेलरी दुकान में पिस्टल की नोंक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान में घुसते ही आरोपियों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और काउंटर में रखे सोने-चांदी के गहने समेट लिए। कुछ ही मिनटों में हुई इस घटना के दौरान बाहर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जिले में नाकेबंदी कर…

Read More

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से रिसीव किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। एयरपोर्ट से दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया, जो वर्तमान में चल रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि…

Read More

बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बुधवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ गुरुवार तक चली। लगभग 20 घंटे तक चले इस व्यापक अभियान में सुरक्षा बलों ने कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी 18 माओवादियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को भी क्षति हुई है। तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल हैं। घायल जवानों का इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिनमें AK-47 रायफल, LMG, .303 रायफल तथा अन्य स्वचालित…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने और विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के समयबद्ध उत्तर तैयार करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेशभर के शिक्षा कार्यालयों में शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। संचालनालय द्वारा सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि विधानसभा प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसीलिए संबंधित कार्यालयों को सप्ताहांत में भी खोलकर आवश्यक जानकारी संकलित करने और उत्तर तैयार करने के निर्देश…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन 8 से 12 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया रायपुर स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर के क्षेत्रीय अपर संचालक (रूसा) कार्यालय में प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपन्न होगी। आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग डॉ. संतोष देवांगन ने बताया कि 430 पदों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इनमें— सामान्य वर्ग: 538 अभ्यर्थी (164 महिलाएँ, 374 पुरुष) अन्य पिछड़ा वर्ग: 190 अभ्यर्थी (56 महिलाएँ, 134 पुरुष) …

Read More

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार सुबह रायपुर से बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर प्रस्थान से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल के भी कार्यक्रम में शामिल होने से समारोह और गरिमामय होगा। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं…

Read More

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अपने विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचेंगे। वह अपने सबसे बड़े कैबिनेट दल के साथ भारत आ रहे हैं। नई दिल्ली पहुंचने के कुछ ही देर बाद पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात करेंगे, जहां उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। यह बैठक लंबी चलने की संभावना है। पुतिन की नई दिल्ली यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है। मोदी और पुतिन की अगुवाई में शुक्रवार को 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। ऐसे समय जब रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका भारत पर…

Read More

रायपुर। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल समेत प्रमुख लोहा कारोबारियों से जुड़े करीब 50 ठिकानों पर एक साथ छापे पड़ रहे हैं। इन कारोबारियों से संबंधित रियल एस्टेट डीलरों के परिसरों पर भी तलाशी चल रही है। सुरक्षा के लिए 100 से अधिक सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। ऑपरेशन रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जारी है। दो महीने पहले ईडी ने भी इन्हीं कारोबारियों से जुड़े रहेजा ग्रुप (रायपुर), सुल्तानिया ग्रुप और मीनाक्षी सेल्स (बिलासपुर) समेत कई ठिकानों पर कस्टम मिलिंग…

Read More