- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
कवर्धा। जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कंटेनर से राजस्थान ले जाया जा रहा 5 करोड़ का गांजा जब्त की है। विशेष गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। कुल जब्त मादक पदार्थ का वजन करीब 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। मौके से…
जगदलपुर। नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि बस्तर पुलिस और रेंज में तैनात सुरक्षा बल क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। 19 फरवरी 2026 को जारी अपील में कहा गया है कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप बस्तर क्षेत्र में नियमित रूप से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। आईजीपी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अभियानों में लगे सुरक्षा बलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालन से…
दुर्ग। एक ओर देश विज्ञान, तकनीक और नई शिक्षा नीति की बात कर रहा है, दूसरी ओर दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक व मिडिल स्कूल परिसर में अंधविश्वास का भय खड़ा कर दिया गया है। यहां तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाने के बाद अब असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। करीब एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से संदिग्ध प्रतीक बनाए गए थे। बाद में कक्षाओं के भीतर भी ऐसे निशान मिले। शिक्षकों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन घटनाएं थमी नहीं। अब हालात यह हैं कि प्राथमिक स्कूल में…
बालोद। महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला कुछ माह पहले बालोद जिले के डौंडी थाना में दर्ज किया गया था। शिकायत में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, जबरन गर्भपात कराने और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षक ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई के दौरान उसकी दिलीप उइके से पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर…
छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोटे की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास हैं, लेकिन विधानसभा की बदली संख्या बल ने तस्वीर बदल दी है। यह है जीत का गणित राज्यसभा चुनाव के नियम के अनुसार कुल विधायकों की संख्या को रिक्त सीटों की संख्या में एक जोड़कर भाग दिया जाता है और प्राप्त भागफल में एक जोड़कर जीत का न्यूनतम आंकड़ा तय होता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा…
धमतरी। जिले के कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम दहदहा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा छठवीं से आठवीं तक के करीब 35 विद्यार्थियों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला उजागर हुआ है। घटना लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन जानकारी सार्वजनिक होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को देखकर यह कदम उठाया। जब अभिभावकों को इसकी भनक लगी तो मामला पंचायत में उठाया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम स्कूल पहुंची और बच्चों से बातचीत कर घटना की जानकारी…
रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) छत्तीसगढ़ के घटक संगठनों की एक आवश्यक बैठक 19 फरवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर गार्डन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेशभर से किसान संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) छत्तीसगढ़ के संयोजक सदस्य तेजराम विद्रोही ने दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील के भारतीय किसानों पर संभावित दुष्प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। किसान संगठनों का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते का सीधा असर कृषि उपज की…
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे खेल के दौरान अचानक कोर्ट पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार वे शुगर के मरीज थे, लेकिन नियमित रूप से बैडमिंटन और क्रिकेट खेलते थे। सोमवार को भी वे रोज की तरह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने पहुंचे थे। खेल के दौरान अचानक वे गिर पड़े। साथियों…
कोरबा। मंगलवार की दोपहर बेंदरकोना गांव में सब कुछ सामान्य था। लोग अपने काम में लगे थे। तभी अचानक गलियों में अफरा-तफरी मच गई। सामने से एक युवक लहूलुहान हालत में भागता दिखा। गले से खून बह रहा था, हाथ में चाकू। ग्राम निवासी रामकृष्ण कुर्रे उर्फ रामकिशन ने अचानक अपने ही गले पर वार कर लिया। वार इतना गहरा था कि खून की धार साफ दिख रही थी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले वह बदहवास हालत में गलियों से दौड़ता हुआ गांव के कुएं तक पहुंच गया। गांव वालों ने पीछे से आवाज़ लगाई। कुछ लोग उसके पीछे…
रायपुर। चुनाव के दिनों में नेता खुद घर-घर दस्तक देते हैं। “भाईसाहब, एक मौका दीजिए, आपके बच्चों का भविष्य बदल देंगे।” लेकिन वही बच्चे जब नौकरी मांगने पहुंच जाएं, तो दरवाज़े पर भविष्य नहीं, प्रोटोकॉल खड़ा मिलता है। सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने की कोशिश की। करीब 30 से 40 अभ्यर्थी अचानक मंत्री आवास पहुंच गए। माहौल ऐसा बना जैसे किसी ने वादों की पुरानी फाइल खोल दी हो। पिछले एक महीने से अभ्यर्थी सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
