Author: Shrikant Baghmare

बिलासपुर। महानदी में अवैध माइनिंग के बाद पत्थर और माइनिंग वेस्ट डाले जाने के मामले को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने साफ शब्दों में कहा है कि तय लीज क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामला रायपुर जिले की आरंग तहसील के ग्राम निस्दा से जुड़ा है, जहां फ्लैगस्टोन, फरसीस्टोन और लाइम स्टोन के उत्खनन में लीज से अधिक क्षेत्र में खनन किए जाने का आरोप है। कोर्ट ने लीज होल्डरों को आदेश दिया है कि वे…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो संदिग्ध मौतों ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर 25 वर्षीय चंचल साहू का सड़ी-गली हालत में शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला, दूसरी ओर 28 वर्षीय सुमन नागरची का शव कुछ दिन पहले उसके गांव में पेड़ से लटका मिला था। अब चर्चा यह है कि क्या दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं? पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी साफ नहीं कह रही। लेकिन जांच की दिशा इशारा कर रही है कि दोनों मौतों को जोड़कर देखा जा रहा है। पहले क्या हुआ? 2 फरवरी की सुबह…

Read More

धमतरी। जिले के दुगली थाना क्षेत्र के गुहाननाला गांव में जो हुआ, वह सिर्फ एक गांव का विवाद नहीं है। यह उस समाज की तस्वीर है, जो आज भी मृत्यु के बाद भी इंसान को चैन से विदा नहीं होने देता। 80 वर्षीय तितरो बाई का 3 फरवरी को निधन हुआ। एक वृद्ध महिला, जिसने जीवन के आठ दशक देखे। लेकिन मृत्यु के बाद भी उन्हें शांति नहीं मिली। आरोप है कि परिजनों ने उनका शव बिना गांव की सहमति के दफना दिया। वजह? परिवार ने आठ साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। यहीं से सवाल शुरू होता है…

Read More

रायपुर। नौकरी की तलाश में निकली लड़कियां और महिलाएं आज सिर्फ बेरोज़गारी से नहीं लड़ रहीं। वे उन लोगों से भी जूझ रही हैं जो सपनों को चारा बनाकर जाल बिछाते हैं। ताज़ा मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां एक युवती को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले लाखों रुपये ऐंठे गए, फिर विश्वास का दुरुपयोग कर दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता की पहचान दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए कवर्धा जिले के पांडातराई…

Read More

कोरबा। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार, बाजार पारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन में जा घुसा। हादसे में आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भोलाराम सूर्यवंशी का मकान मुख्य सड़क से सटा हुआ है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उनकी बड़ी बहू शशि बाई सूर्यवंशी भोजन के बाद आंगन में बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान सड़क से गुजर…

Read More

श्रीनगर। पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर लेथपोरा स्थित 185 बटालियन सीआरपीएफ के शहीद स्मारक पर भावभीना श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (आईपीएस), एडीजी सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर जोन राजेश कुमार (आईपीएस), आईजी केओएस विनीत बृज लाल (आईपीएस) सहित सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत पुष्पचक्र अर्पण से हुई। इसके बाद सीआरपीएफ के सेरेमोनियल गार्ड द्वारा सलामी दी गई। शहीदों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा…

Read More

गरियाबंद। राजिम थाना क्षेत्र में श्यामनगर–देवरी मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। बीते दो से तीन दिनों से इलाके में फैल रही तेज दुर्गंध ने ग्रामीणों को पहले ही बेचैन कर रखा था। शनिवार सुबह जब कुछ लोग बदबू के स्रोत की तलाश में निकले, तो झाड़ियों के पास पड़ा शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास का इलाका सील कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान…

Read More

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने भयावह रूप ले लिया। एक परिवार के भीतर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खून-खराबे में बदल गया। आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंची उसकी सगी मां और बहन भी हमले का शिकार हो गईं। घटना वैष्णोदेवी मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहा जा रहा है कि विवाद के बाद उसने पत्नी को कमरे में…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। जिले में संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है और संगठनात्मक संतुलन पर सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले अधिकांश पदाधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थक माने जाते हैं। हाल ही में संगठन ने सूरजपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी शशि सिंह को सौंपी थी। इसके बाद से ही जिले में असंतोष की चर्चा थी, जो अब खुले विरोध में बदल…

Read More

रायपुर। शहर में हाल ही में पुलिस कमिश्नरेट लागू हुआ है। मंशा साफ थी—कानून-व्यवस्था और ज्यादा चुस्त, जवाबदेही और सख्त। लेकिन मालवीय रोड पर जो हुआ, उसने सिस्टम को हल्की सी चुटकी जरूर काट ली। कोतवाली इलाके में, थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर, स्कूली छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। वजह? किसी छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ने का आरोप। यानी कमिश्नरेट मॉडल के बीच ‘दिल का मामला’ सड़क पर उतर आया। देखते ही देखते बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। बीच सड़क पर हाथापाई, पथराव और शोर-शराबा। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे, और कुछ…

Read More