- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। Integrated Child Development Services (आईसीडीएस) योजना के 50 वर्ष पूरे होने के बाद भी मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। संयुक्त मंच के आह्वान पर 26 और 27 को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में कामबंद हड़ताल, धरना और रैली आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ पदाधिकारियों के अनुसार वर्तमान में सहायिकाओं को केंद्र सरकार से 2250 रुपये और कार्यकर्ताओं को 4500 रुपये मानदेय मिलता है। राज्यांश जोड़ने के बाद कुल मानदेय…
बिलासपुर। कानून का काम अपराध रोकना है, सौदा करना नहीं। कोटा थाना क्षेत्र में सामने आए मामले ने एक बार फिर वर्दी की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांजा तस्कर से अवैध उगाही के आरोप में हेडकांस्टेबल और आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए हेडकांस्टेबल प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारी से भी जवाब तलब किया गया है। 500 ग्राम गांजा, 13 साल का बच्चा और 80 हजार की डील जानकारी के मुताबिक, नशे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे तथा दोपहर 12 बजे किया जाएगा। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित…
रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश की नई आबकारी नीति लागू करते हुए होटल, रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों को बड़ी राहत दी है। लाइसेंस शुल्क और बैंक गारंटी में कमी के साथ रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत बार संचालन की अनुमति दी गई है। सरकार इसे व्यापार और पर्यटन के लिए सकारात्मक कदम बता रही है। लाइसेंस फीस में कमी 7 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में FL-2 (क) और FL-3 (क) श्रेणी के बार की लाइसेंस फीस 24 लाख रुपये से घटाकर 18 लाख रुपये कर दी गई है। इससे प्रति लाइसेंस…
मनेंद्रगढ़। ‘अमृत धारा महोत्सव’ वैसे तो सांस्कृतिक था, लेकिन असली प्रस्तुति राजनीति ने दे दी। महोत्सव में गाने-बजाने से ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि किसे अंदर जाने दिया गया और किसे नहीं। कहानी सीधी है, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और मंत्री के विधायक प्रतिनिधि सूरज यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सोचा होगा, स्वागत होगा। लेकिन गेट पर ही रोक लगा दी गई। वजह सुरक्षा नहीं बताई जा रही, प्रोटोकॉल भी नहीं। बल्कि, अंदर की खींचतान बाहर आ गई। अब असली दृश्य देखिए। अपमान से नाराज़ विधायक प्रतिनिधि सूरज यादव का गुस्सा ऐसा फूटा कि उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष…
रायपुर। प्रदेश में खनिज के अवैध उत्खनन पर लगाम कसने के लिए अब ड्रोन कैमरों से निगरानी की तैयारी है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब तक 14 एजेंसियों ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि ये एजेंसियां डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के अंतर्गत संचालित हैं। आवेदन भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से मंगाए गए हैं। 18 फरवरी को तकनीकी जांच के बाद योग्य कंपनियों को अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 2 मार्च को फाइनल ऑक्शन होगा, जिसमें न्यूनतम बोली लगाने वाली कंपनी से…
बलरामपुर। जिले के कुसमी क्षेत्र से एक गंभीर और विवादास्पद मामला सामने आया है। अवैध बॉक्साइट खनन की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम की कार्रवाई हिंसक रूप ले बैठी। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों से विवाद की स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बहस बढ़ने के बाद रॉड और डंडों से मारपीट…
बालोद। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम माहुद (बी) में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। तीन साल की बच्ची प्रिया, जिसे चार महीने पहले दफनाया गया था, उसकी कब्र अज्ञात लोगों ने खोद डाली। कब्र से शव का सिर गायब मिला है। मिट्टी बिखरी थी, और आसपास पड़ी वस्तुएं किसी अंधविश्वासी क्रिया की ओर इशारा कर रही थीं। खेत जाते समय खुला भयावह सच रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले, तो मुक्तिधाम से कुछ दूर बनी कब्र की मिट्टी उखड़ी दिखी। पास जाकर देखा तो दृश्य रोंगटे खड़े करने…
जांजगीर-चांपा। धरदेई गांव में एक परिवार की कहानी कुछ ही दिनों में खत्म हो गई। पहले सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत हुई। और अब उसी बेटे के गम में उसके माता-पिता ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) का शव सोमवार सुबह घर के पास पेड़ पर एक साथ फंदे से लटका मिला। दृश्य ऐसा था, जिसे देख गांव वाले सन्न रह गए। कुछ दिन पहले तक जिस घर में बेटे के जाने का मातम था, वहां अब दो और अर्थियां उठने की तैयारी थी। जानकारी के अनुसार, दंपति का इकलौता…
धमतरी। सरकार कहती है, प्रदेश में सुशासन है। लेकिन नगरी के बोरई सिविल अस्पताल में रविवार की रात जो हुआ, उसने इस दावे को आईना दिखा दिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जब ग्रामीण और पुलिस इलाज के लिए अस्पताल लाए, तो वहां इलाज नहीं, सन्नाटा मिला। न डॉक्टर, न नर्स, न प्राथमिक उपचार। बस बंद दरवाज़े और खाली कुर्सियां। बोरई-घुटकेल मार्ग पर मोटरसाइकिल सहित बेसुध पड़े युवक को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया। यहां तक सब ठीक था। इसके बाद “सुशासन” ने एंट्री ली, आपातकालीन सेवा खुद आपात स्थिति में थी। आरोप है…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
