- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
नेशनल डेस्क। DoT ने सभी मोबाइल निर्माता कंपनियों को संचार साथी एप प्री-इंस्टॉल करने के लिए 90 दिन की डेडलाइन दी, तो देश की राजनीति में हाहाकार मच गया। विपक्ष सरकार पर जासूसी की कोशिश का आरोप लगाने लगा, तो वहीं सरकार ने इस साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। अब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा है कि संचार साथी एप को फोन में अनिवार्य नहीं किया जाएगा, बल्कि यह ऑप्शनल होगा। सिंधिया ने साइबर सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि देश में हर कोई यह नहीं जानता कि उसे फ्रॉड…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है। उल्लेखनीय है…
गरियाबंद। राजिम के कुलेश्वर मेडिकल में नकली कफ सिरप मिलने के 30 दिन बाद खाद्य एवं औषधीय प्रशासन ने सप्लाई करने वाले नवापारा के नवकार मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। टीम ने डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। हालांकि, पुख्ता प्रमाण होने के बावजूद कार्रवाई में विलंब से विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस प्रकरण की जड़ में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा हो सकती है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के निरीक्षक धरमवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में रायपुर की टीम ने नवापारा सदर रोड स्थित नवकार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षक ध्रुव ने बताया कि राजिम…
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहें तेज हो रही हैं, जिससे देश में राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक आदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां इमरान अगस्त 2023 से बंद हैं। परिवार को उनसे मिलने की अनुमति न मिलने से गुस्सा भड़क रहा है। इसी बीच, पाक सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है, जो 1 से 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। यह कदम हिंसा रोकने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है। #### अफवाहों का केंद्र:…
कोरबा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे की लत ने एक पति को हैवान बना दिया। ग्राम तरदा, उरगा थाना क्षेत्र निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने शनिवार शाम नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर लोहे के हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। इस क्रूरतापूर्ण हमले में कविता बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद, राइमंड ने अपनी दो बेटियों को भी गोली खाने को कहा, जिससे तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली और उसकी…
पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। पास ही नाला होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी, लेकिन बस समय रहते रुक गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास हुई। बस में दर्जनों छात्र सवार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। चालक और स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं। वे 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। इसी दिन राज्य सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न भी मनाएगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 13 दिसंबर को सरकार अपने दो वर्षों के कामकाज की रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी और मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में 22 दिसंबर को…
नई दिल्ली: सरकारी रिजर्व बैंक (SIR) के खिलाफ विपक्षी दलों का संसद में प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी रहा। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही सभी विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ सांसद सदन के वेल तक पहुंच गए। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल को जारी रखा, लेकिन विपक्ष ने लगभग 20 मिनट तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित घोषित कर दी। राज्यसभा में भी विपक्ष का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘लोकतंत्र की…
राजिम। राजिम के पांडुका थाना क्षेत्र कार ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी बीच कार ने कोपरा बस स्टैंड के पास बाइक सवारों को ठोकर मार दी। मृतक महिला कुरूद के पास मेडका गांव की रहने वाली बताई जा रही है। घायल पति को इलाज के लिए राजिम अस्पताल में भारती कराया गया। …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात दितवाह का असर भले ही काफी हद तक कम हो गया हो, लेकिन इसका प्रभाव अभी भी मौसम में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान का रूप बदलकर अब यह अवदाब बन गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की परिस्थितियाँ बन रही हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अवदाब फिलहाल पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय है और चेन्नई तट से करीब 30 किलोमीटर दूर केंद्रित है। सिस्टम कमजोर जरूर हुआ…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
