- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज से शुरू हो गया। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। लंच तक मेहमान टीम मज़बूत स्थिति में पहले सत्र के अंत तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट पर 156 रन बना लिए। टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद रहे और भारतीय गेंदबाज़ों को कोई और सफलता नहीं मिलने दी। भारत को शुरुआती दोनों विकेट जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दिलाए—रायन रिकेल्टन और ऐडन मार्करम के रूप में। Read Also- रायपुर में…
नई दिल्ली. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में तैयार हाई-एंड पिस्टल भारत में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय बदमाशों और गैंगस्टरों तक पहुंचाए जा रहे थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार यह नेटवर्क आईएसआई से जुड़े व्यक्तियों के निर्देश पर काम करता…
दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे की हत्या के जघन्य मामले में अदालत ने सौतेले पिता मनप्रीत सिंह और मां गायत्री साहू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दंपत्ति पर आरोप था कि उन्होंने अपने ही संरक्षण में रह रहे मासूम की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जान ले ली और फिर गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 31 जनवरी की शाम हुआ था अमानवीय अत्याचार घटना 31 जनवरी 2024 की शाम शंकर नगर, कुम्हारी में हुई। पड़ोसियों के अनुसार, मनप्रीत अक्सर अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ क्रूर व्यवहार करता था। दो…
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टी-ब्रेक तक उन्होंने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन नाबाद लौटे, जबकि ऐडन मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट विशेष महत्व रखता है क्योंकि मुख्य कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका, जो पहले टेस्ट में कोलकाता में जीतकर सीरीज में 1-0 की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और समयपालन को सुदृढ़ करने के लिए मंत्रालयों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 21 नवंबर को नया आदेश जारी किया है, जिसमें राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में इस प्रणाली को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, अब राज्य के समस्त कार्यालयों में कार्यरत सभी शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति आधार सक्षम बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जाएगी। सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने…
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रदेश की सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रही स्टंटबाजी और केक कटिंग जैसी घटनाओं को गंभीर मानते हुए मामले को मॉनिटरिंग के लिए रखा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावटी न होकर ऐसी होनी चाहिए जो दोषियों के लिए सबक बने। राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि सभी नियमों और प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव की ओर से शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि 25 अक्टूबर को मंत्रालय में आईजी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी,…
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। निगम की टीम जेसीबी क्रेन के साथ सुबह 5 बजे कार्रवाई शुरू करने पहुँची, जिससे पहले ही व्यापारी और कांग्रेस नेता विरोध में धरने पर बैठ गए थे। बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेस नेता और व्यापारी चौपाटी हटाने के विरोध में धरने पर बैठे थे। सुबह कार्रवाई के दौरान विरोध स्वरूप पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता जेसीबी के नीचे लेट गए, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति…
रायपुर। रायपुर रेंज के साइबर थाने ने वाहन बिक्री और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी ने फ्रॉड की रकम से शॉपिंग मॉल तक खड़ा कर लिया था। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर देश के 15 राज्यों में तीन दर्जन से अधिक साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज पाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अजय हो, पिता श्रीधर हो (37), निवासी सुंदरपाल, जिला केऊंझर (ओडिशा) शामिल है, जो गिरोह के लिए बैंक…
कवर्धा। रेंगाखार जंगल स्थित माध्यमिक और हाईस्कूल में शुक्रवार दोपहर अचानक तीन छात्राएं बेहोश हो गईं, जिसके बाद स्कूल और छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर लगभग 12.30 बजे माध्यमिक स्कूल की दो और हाईस्कूल की एक छात्रा अचानक चीखते हुए गिर पड़ीं। तीनों छात्राएं बालिका छात्रावास में रहती हैं। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चश्मदीदों के अनुसार, छात्राएं लगातार रो रही थीं, हाथ-पैर कांप रहे थे और सिर पकड़कर चिल्ला रही थीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर ने कुछ देर निगरानी की, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर वहां से चले गए। बताया गया कि…
रायपुर. पूर्वी हवा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति कमजोर पड़ गई है। बीते दिनों में रात का तापमान जहां 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। रात में हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। शहर में सुबह के समय ठंड का प्रभाव दिखाई देता है, जबकि आउटर इलाकों में इसका असर अपेक्षाकृत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवा के असर से ठंड में आई यह कमी दो से तीन दिनों तक बनी रह…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
