- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र की मिग्सून ट्विन्स सोसायटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार युवती शालू अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में रह रही थी। घटना के समय उसकी एक साथी रसोई में खाना बना रही थी। अचानक युवती द्वारा छलांग लगाने की जानकारी मिलने पर तुरंत सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ईथा की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन सेट पर हुए एक हादसे के कारण शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा को लावणी डांस सीक्वेंस करते समय चोट लग गई, जिससे उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। श्रद्धा कपूर एक लावणी गाने की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें तेज बीट्स और तेज रफ्तार वाले स्टेप्स शामिल थे। अजय-अतुल द्वारा तैयार इस गाने में उन्होंने पारंपरिक नौवारी साड़ी, भारी गहने और कमरपट्टा के साथ प्रदर्शन किया। बताया गया कि एक स्टेप के दौरान उनका पूरा…
बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर कथित हेट स्पीच के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता अमित अग्रवाल ने बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच की निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि न्यायालय किसी भी चल रही आपराधिक जांच में हस्तक्षेप नहीं कर सकता और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी का सीधा निर्देश जारी किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि जांच के तौर-तरीकों पर निगरानी जैसे आदेश…
कोरबा। जिले के यातायात विभाग में पदस्थ एक आरक्षक पवन चंद्रा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के सामने आने के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शिकायत में उसने बताया कि उसकी आरोपी आरक्षक से पहले से जान-पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी…
इंदौर। सरकारी शर्तों पर क्रिश्चियन कॉलेज को वर्षों पहले आवंटित की गई भूमि अब गंभीर विवाद के केंद्र में आ गई है। इंदौर कलेक्टर द्वारा जारी शो-कॉज़ नोटिस को चुनौती देने कॉलेज प्रशासन हाईकोर्ट पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने कलेक्टर की कार्रवाई को वैधानिक करार देते हुए कहा कि नोटिस का जवाब देना अनिवार्य है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज ने भूमि आवंटन की कई महत्वपूर्ण शर्तों का उल्लंघन किया है। जांच में पाया गया कि जमीन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य से विपरीत गतिविधियों में हो रहा है। इसके अलावा कई निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए और…
दुर्ग। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने अवैध देह व्यापार में लिप्त दो स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर स्मृति नगर थाना पुलिस ने अमन ढाबा क्षेत्र स्थित लविश फैमली स्पा एंड सेलून तथा ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर संचालिका और एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि दोनों स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके…
बीजापुर। बस्तर संभाग में रेत खदानों की ई-नीलामी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। विधायक मंडावी ने आरोप लगाया कि ई-नीलामी व्यवस्था न केवल पेसा कानून की भावना के खिलाफ है, बल्कि ग्राम पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों को भी कमजोर करती है। “पेसा के अधिकारों का हनन” — मंडावी अपने पत्र में मंडावी ने स्पष्ट किया कि बस्तर क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची में शामिल आदिवासी बहुल इलाका है, जहां पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम—1996 (PESA)…
नेशनल डेस्क। बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अपराध पर नकेल कसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बेगूसराय में शुक्रवार देर रात STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सरपंच के बेटे की हत्या के आरोपित कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय को पुलिस ने घायल अवस्था में दबोच लिया, जबकि उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हथियार खरीदने आया था कुख्यात, STF पहले से थी अलर्ट STF को इनपुट मिला था कि फरार चल रहा अपराधी शिवदत्त राय मल्हीपुर इलाके…
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन भर्ती परीक्षा-2022 के परिणाम को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अदालत ने कहा है कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाए। यह आदेश जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने “एडवोकेट यूनियन फॉर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस” द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में भर्ती नियम 194 में किए गए संशोधन को चुनौती दी गई थी। सिविल जज भर्ती-2022 में 199 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था, जिनमें बड़ी संख्या में बैकलॉग पद शामिल थे— अनारक्षित…
नई दिल्ली. डॉलर के मुकाबले रुपये में शुक्रवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। रुपया 89.66 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले करीब चार वर्षों में सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट ने करेंसी बाजार से जुड़े ट्रेडर्स और विश्लेषकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में रुपये पर दबाव बना रह सकता है और यह वर्ष के अंत तक 91 के स्तर को भी छू सकता है। मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक रुपये में 4.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है, जबकि केवल इस सप्ताह में ही…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
