- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
गौतम बुद्ध नगर। जिले में चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अधिसूचित कार्यों में ढिलाई देने वाले कुल 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में चार नवंबर से चार दिसंबर 2025 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि सूचना दर्ज करने, सत्यापन और रिपोर्ट अद्यतन करने में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं…
नेशनल डेस्क। भारत ने अपनी सैन्य शक्ति और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। DRDO ने भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक Su-30MKI लड़ाकू विमान से स्वदेशी एयर-लॉन्च्ड लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण न केवल भारत की वैज्ञानिक दक्षता को प्रमाणित करता है, बल्कि आधुनिक युद्धक क्षमता में भी बड़ी छलाँग है। क्या है ‘गौरव’ ग्लाइड बम? ‘गौरव’ ऐसा हथियार है जो विमान से काफी दूरी पर छोड़े जाने के बाद लंबी दूरी तक ग्लाइड करता है और अत्यंत सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत…
दुर्ग। जिले में पुलिस ने रिसामा रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय से ओडिशा निवासी एक युवक को 9 किलो 668 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत लगभग पाँच लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 1,350 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। संबलपुर से लेकर आया था गांजा घटना 22 नवंबर की है। पुलिस के अनुसार ओडिशा के बरगढ़ जिले के टांगरपाड़ा, तोरा निवासी शखील बाग संबलपुर से एक ट्रॉली बैग में गांजा भरकर दुर्ग जंक्शन पहुंचा था। यहां…
दुर्ग। जिले के 45 नर्सरी स्कूल अब प्ले स्कूल के रूप में संचालित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्ले स्कूलों को संचालन के तीन माह के भीतर जिला शिक्षा विभाग से मान्यता लेना अनिवार्य होगा। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्ले स्कूल एक्ट भेज दिया है, जिसके प्रावधानों का पालन सभी संचालकों को करना होगा। जारी गाइडलाइन के अनुसार तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश प्ले स्कूलों में प्रतिबंधित रहेगा। अब तक राज्य में नर्सरी स्कूलों के संचालन के लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं थे, जबकि निजी प्राथमिक से लेकर…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने जैश-ए-मोहम्मद के इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल तथा दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट केस की जांच में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर के बटमालू निवासी तुफैल अहमद (पेशे से इलेक्ट्रिशियन) को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा इंडस्ट्रियल एस्टेट से गिरफ्तार किया गया। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच से प्राप्त सुरागों से संकेत मिलता है कि तुफैल रेड फोर्ट हमले की साजिश में शामिल था। जांच एजेंसियों को संदेह है कि तुफैल अहमद ने ही मुख्य आरोपी…
स्पोर्ट्स डेस्क। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक तक मेहमान टीम ने 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए। साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरिने क्रीज पर डटे हुए हैं। मुथुसामी शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं और दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने आज अपनी पहली पारी 247/6 से आगे बढ़ाई। टीम ने शनिवार को पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसका फायदा शुरुआती घंटों में उन्हें मिला…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त टीम ने शराब घोटाला एवं जिला खनिज निधि (डीएमएफ) अनियमितता से जुड़े मामले में एक साथ 18 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। रायपुर के रामा ग्रीन सिटी कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के निवास पर टीम ने दबिश दी। मौके पर अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के आवास पर भी छापा मारा गया। बिलासपुर में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के ठिकानों पर भी टीम…
नई दिल्ली भारत सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम संहिता (Labour Codes) लागू कर दिए हैं। इनमें वेतन संहिता (Code on Wages), औद्योगिक संबंध संहिता (Industrial Relations Code), सामाजिक सुरक्षा संहिता (Social Security Code) तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशा संहिता (OSH Code) शामिल हैं। इन संहिताओं से वेतन संरचना, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि (PF), पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों के नियम पूरी तरह बदल गए हैं। नई व्यवस्था में फिक्स्ड टर्म कर्मचारी, ठेका मजदूर तथा गिग व प्लेटफॉर्म वर्कर्स को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है…
रायपुर। नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश का मौसम सामान्य स्थिति में बना हुआ है। रात के समय ठंड में हल्की कमी के कारण दिन में धूप कुछ अधिक तेज महसूस की जा रही है। राज्य के मध्य क्षेत्रों में ठंड की तीव्रता अपेक्षाकृत कम है, जबकि उत्तरी इलाकों में इसका प्रभाव अधिक बना हुआ है। पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। एक दौर की तेज ठंड के बाद अब मौसम स्थिर हो गया है। दिन के समय भले ही धूप प्रखर है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ…
दुर्ग। अवैध देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत स्मृति नगर पुलिस ने दो स्पा सेंटर्स पर दबिश दी। मसाज के नाम पर देह व्यापार कराने की गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में दोनों स्पा सेंटर्स की संचालिका सहित एक अन्य महिला के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार अमन ढाबा के पास संचालित लविश फैमिली स्पा एण्ड सैलून तथा ड्रीम केचर स्पा एण्ड सैलून में एक महिला द्वारा लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। सूचना की…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
