- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर. नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले डे-नाइट वन डे मैच के लिए विद्यार्थियों हेतु आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से उपलब्ध होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर की व्यवस्था की है। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यार्थी अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र दिखाकर 800 रुपये में एक टिकट प्राप्त कर सकेंगे। क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया ने…
नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन की मांग अब बगावत का रूप ले चुकी है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों ने सीएम बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली का रुख किया है। पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी बार है जब शिवकुमार गुट के विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। तीसरा बैच दिल्ली में शिवकुमार समर्थक विधायकों के दो बैच पहले से दिल्ली में हैं। तीसरा बैच छह से आठ विधायकों का पहुंच चुका है। इसमें मंत्री एन चालुवरयास्वामी, एमएलए इकबाल हुसैन, एचसी बालकृष्ण और एसआर श्रीनिवास शामिल हैं। शुक्रवार को 12 और विधायक दिल्ली पहुंचने वाले हैं। नेतृत्व…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 से 10 मई 2025 तक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान में फैल रहे झूठे और भ्रामक प्रचार पर फ्रांस की नौसेना ने रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फ्रांस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन के दौरान न तो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किसी तरह की बढ़त मिली और न ही कोई राफेल लड़ाकू विमान नष्ट हुआ। फ्रांसीसी नौसेना ने पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स को बड़े स्तर पर दुष्प्रचार करार दिया है। भारत पहले ही पाकिस्तान के इन दावों को खारिज कर चुका है। हाल ही में…
रायपुर। टीम इंडिया की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी अंतिम समय पर टाल दी गई। दोनों रविवार 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में विवाह बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन समारोह से पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें गंभीर स्थिति में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। परिस्थितियों को देखते हुए स्मृति ने विवाह स्थगित करने का निर्णय लिया। सांगली स्थित स्मृति मंधाना के नए घर में कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं और सभी रस्में पूरी की जा रही थीं। रविवार शाम 4.30 बजे…
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट के दौरान चयन समिति की बैठक में टीम का ऐलान किया गया, जिसमें केएल राहुल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई। यह जिम्मेदारी उन्हें कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट के कारण गैरहाजिरी में दी गई है। गिल को कोलकाता टेस्ट में चोट लगी थी, जबकि अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वनडे मैच में चोटिल हुए थे और तब से टीम से बाहर हैं। राहुल लगभग दो साल बाद वनडे टीम की कप्तानी…
रायपुर। कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए चर्चित डीएमएफ और शराब घोटाला मामलों में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शनिवार को प्रदेशभर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। टीम ने कुल 19 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए। डीएमएफ घोटाले से जुड़े हरपाल सिंह अरोड़ा और अन्य संबंधित व्यक्तियों तथा ठेकेदारों के ठिकानों पर रायपुर में 4, बिलासपुर में 2, सरगुजा में 2, कोण्डागांव में 1, धमतरी में 1 और बलरामपुर में 1 स्थान सहित कुल 11 जगहों पर तलाशी ली गई। वहीं शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपियों…
बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने नैमेड़ और भोपालपट्टनम थाना क्षेत्रों में की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल सात माओवादी आरोपियों को विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। नैमेड़ थाना और कोबरा 210 की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 21 नवंबर को कांडका–जपेली जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पांच माओवादी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कमलू ओयाम, लक्ष्मण उरसा, लेकाम आयतु, लच्छू ओयाम और पंडरू उरसा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से टिफिन…
रायपुर। राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ इंटेलिजेंस प्रमुख अमित कुमार ने की। इसमें रायपुर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न संभागों के पुलिस महानिरीक्षक शामिल हुए। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित सी-4 बिल्डिंग में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति और सम्मेलन से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा, आईजी आनंद छाबड़ा, आईजी सीआईडी ध्रुव गुप्ता, संजीव शुक्ला तथा डीआईजी सुरक्षा एमएल…
बीजापुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र दरी पर बैठे हुए पाठ दोहरा रहे हैं और सबसे आगे एक कुत्ता भी शिक्षक की आवाज के साथ सुर मिलाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरानी का कारण बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने विद्यालयों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दोहराए हैं। जारी प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। इसी बीच कांग्रेस के इस मंथन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार में भी कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया था, लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आधारहीन दावे कर रही है और मतदाताओं में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, यह वर्षों से नियमित रूप से संचालित की जा रही है। कांग्रेस अपना…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
