Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। आगमन के तुरंत बाद वे धमतरी के लिए रवाना होंगे, जहां संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ SIR अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। धमतरी के बाद पायलट कांकेर पहुंचेंगे और जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा करेंगे। कांकेर से वे देर शाम जगदलपुर प्रस्थान करेंगे। 27 नवंबर को जगदलपुर में सचिन पायलट SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा करेंगे तथा दोपहर में मीडिया से मुखातिब होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम की उड़ान से दिल्ली लौट जाएंगे। पार्टी के लिए…

Read More

पटना। राजधानी पटना में सोमवार को हुई एक सनसनीखेज घटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने कारोबारी पर लगातार छह गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे दोनों बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पीछा कर लगभग 200 मीटर दूर पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। मृत कारोबारी की पहचान भूपतिपुर निवासी 65 वर्षीय अशरफी राय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस के अनुसार विवादित जमीन की कीमत लगभग 20 करोड़…

Read More

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 में iPhone 16 अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत पहली बार 60 हजार रुपये से कम हो गई है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लॉन्च प्राइस की तुलना में खरीदारों को लगभग 20 हजार रुपये तक की बचत हो रही है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट जोड़ने पर कीमत और कम हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की प्रभावी कीमत 59,504 रुपये तक पहुंच गई है। सेल में फोन का बेस प्राइस 62,999 रुपये है, जो…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आंतरिक कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में सात नेताओं को छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के प्रति शिथिल रवैया अपनाने तथा पार्टी मंचों के बाहर लगातार अवांछित व भ्रामक बयान जारी करने के आरोप में प्रदेश अनुशासन समिति ने यह कठोर कार्रवाई की है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा…

Read More

रायपुर की चर्चित एनआईटी चौपाटी को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। चौपाटी की दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हों, लेकिन विपक्ष सरकार और प्रशासन के फैसले पर सवाल उठा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर मामले की पूर्ण जांच के लिए सात दिनों के भीतर उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप: अनुमति भी अधिकारियों ने दी, कार्रवाई भी वही कर रहे कांग्रेस ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने ही एनआईटी चौपाटी के डिज़ाइन को मंजूरी दी थी।…

Read More

ओटावा। कनाडाई संसद में पेश Bill C-3 को रॉयल असेंट मिल गया है। इसके साथ ही ‘बाय डीसेंट’ नागरिकता नियमों में 2009 से लागू फर्स्ट-जनरेशन लिमिट को समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नए कानून से हजारों भारतीय मूल सहित विदेश में जन्मे कनाडाई नागरिकों के बच्चों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 2009 के नियम के तहत यदि कनाडाई माता-पिता स्वयं कनाडा के बाहर जन्मे हों, तो उनके विदेश में जन्मे बच्चे को नागरिकता नहीं मिलती थी। 19 दिसंबर 2023 को ओंटारियो कोर्ट ने इस प्रावधान को असंवैधानिक घोषित किया था, जिसे सरकार ने चुनौती…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया पहली पारी में केवल 201 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 288 रन की मजबूत बढ़त अपने नाम कर ली। मेहमान टीम ने फ़ोलोऑन नहीं दिया और भारत को दूसरी पारी में फिर बल्लेबाजी का मौका मिला। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन भारत की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बने। उन्होंने 6 विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को गहराई तक हिला दिया। टीम इंडिया ने तीसरे दिन 9/0 के स्कोर से पारी आगे बढ़ाई थी। शुरुआत अच्छी रही और टीम ने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने और स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में स्मार्ट मीटरों की जांच के लिए कुल चार लैब उपलब्ध होंगे, जिससे परीक्षण प्रक्रिया पहले से कहीं तेज और सुगम हो जाएगी। फिलहाल भिलाई में राज्य पॉवर कंपनी का एकमात्र लैब है, जहां पुराने और नए दोनों प्रकार के मीटरों की जांच की जाती है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद इसी लैब में उनकी जांच व्यवस्था भी की गई है। लेकिन पूरे प्रदेश से मीटर भेजे जाने के कारण यहां…

Read More

एंटरटेनमेंट डेस्क। पंजाबी संगीत जगत के मशहूर कलाकार सिद्धू मूसेवाला का नया ट्रैक ‘बरोटा’ जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मच गई है। पोस्टर में एक विशाल पेड़ से रस्सियों के सहारे उल्टी लटकाई गई बंदूकें दिखाई देती हैं, जिसे देखकर फैंस गाने की थीम को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया कि ‘बरोटा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब गाने की फाइनल एडिटिंग जारी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक 30 नवंबर या उससे पहले…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने माओवादी संगठन के पत्र पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार नक्सलियों से हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौटने की अपील कर रही है। उन्होंने दोहराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार न्यायपूर्ण नीति के तहत पूरा सहयोग देगी। Read Also-  30 नवंबर की तीन बड़ी डेडलाइन: सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और टैक्सपेयर्स सभी के लिए बेहद अहम “बस्तर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य, मार्च 2026…

Read More