Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। सचिवालय सेवा के अनुभाग अधिकारियों के विभागीय प्रभार में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से विभिन्न विभागों में तबादले किए गए हैं। इस आदेश से कुल 16 अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

Read More

गरियाबंद। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यदु के अनुसार, 28 सितंबर 2024 को सांकरा निवासी महावीर यादव (24 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हाफिज खान ने पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में भृत्य पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.30 लाख रुपये लिए। आरोपी ने कुछ समय तक उसे छात्रावास में काम भी कराया, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। जांच में खुलासा हुआ कि हाफिज खान ने इसी तरह दो अन्य युवकों खोमेन्द्र साहू से…

Read More

अबिकापुर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। सोमवार रात खरसिया चौक स्थित एक बिरयानी दुकान के बाहर छह से अधिक बदमाशों ने बिरयानी लेने आए युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, दर्रीपारा निवासी 27 वर्षीय आदर्श साहू रात करीब साढ़े 9 बजे जमजम बिरयानी सेंटर पहुंचे थे। उसी दौरान छह से अधिक युवक वहां आए और उन्होंने आदर्श को घेरकर मारपीट शुरू कर दी।…

Read More

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का असर एक बार फिर देखने को मिला है। जिले में मंगलवार को 28 माओवादियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सभी नक्सली नारायणपुर माड़ डिवीजन में सक्रिय थे। वे एक बस से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस महानिरीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया। इससे पहले सुकमा जिले में सोमवार को 15 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया था, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। इन पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार बटालियन नंबर 1 के सदस्य, चार PPCM,…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को SIR को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश की जा रही है। ममता ने कहा कि यदि बंगाल में मतदाता सूची से नाम काटे गए, तो केंद्र सरकार भी गिर सकती है। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मतुआ समुदाय की रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 का जनादेश इसी वोटर लिस्ट के आधार पर मिला था। उन्होंने सवाल उठाया कि अब SIR की…

Read More

पखांजुर (उत्तर बस्तर कांकेर)। आदिवासी कन्या छात्रावास पखांजुर के पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका पर गंभीर लापरवाही और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में बिस्तर, गद्दे, बेडशीट, सेनेटरी पैड और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित नए छात्रावास भवन के बावजूद 64 छात्राएं पिछले कई महीनों से जमीन पर सोने को मजबूर हैं। ठंड के मौसम में भी बेडशीट तक उपलब्ध नहीं है। सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करने पर अधीक्षिका द्वारा छात्राओं से कहा जाता है कि पहले पैसा…

Read More

शेखपुरा। सोमवार सुबह शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मनिंडा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर तथा अस्पताल में मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में सवार सभी यात्री शेखपुरा की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल…

Read More

रायपुर। SIR निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सभी क्षेत्रों में फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। अधिकारियों ने बताया कि 4 दिसंबर अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में फॉर्म को कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे आज या कल तक अपने क्षेत्र के BLO के माध्यम से SIR फॉर्म अविलंब जमा कर दें, ताकि नामांकन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इसी बीच एक जागरूक नागरिक ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैली उस खबर को भ्रामक बताया, जिसमें कहा गया…

Read More

बिलासपुर। गोलबाजार और सदर बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे और स्थानीय व्यापारियों के बीच सोमवार को जमकर बहस हुई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त करने पर एक व्यापारी ने एएसपी से तंज कसते हुए कहा, “सर, मैं आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं।” व्यापारियों का दावा था कि वे सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन खड़े कर रहे थे, जबकि एएसपी ने साफ कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पूरी तरह खाली करनी…

Read More

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवाही में तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर 1.67 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ठगने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता धनेश्वरी ठाकुर ने शिकायत दी थी कि एक महिला तिखुर बेचने आई और उसने अपने परिचित बैगा से पूजा-पाठ करवाने का लालच दिया। इसके बाद तीनों आरोपी घर पहुंचे और पूजा के नाम पर नारियल, अगरबत्ती आदि मंगवाकर विधि शुरू की। पूजा सफल होने के लिए पैसा और जेवर रखने को कहा। पीड़िता ने घर में रखे 1,67,000 रुपये और…

Read More