Author: Shrikant Baghmare

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राजधानी में सोमवार दोपहर व्हाइट हाउस से कुछ ही सड़कों की दूरी पर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो नेशनल गार्ड सदस्य शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे हुई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार गोलीबारी व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके में हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कई ब्लॉकों को घेराबंद कर दिया गया। असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारी सुरक्षात्मक जांच में जुटे रहे और प्रभावित इलाकों की सड़कें…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग के दाहिने हिस्से का ब्रेकथ्रू पूरा कर लिया। 2.79 किलोमीटर लंबी यह सुरंग अब दोनों ओर से जुड़ गई है और परियोजना निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह सुरंग रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे NH-130CD का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका निर्माण भारतमाला परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। सुरंग के बाएं हिस्से का ब्रेकथ्रू 30 सितंबर 2025 को किया गया था। ट्विन-ट्यूब संरचना के रूप में विकसित हो रही यह आधुनिक सुरंग अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा,…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बुधवार को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर में सातवां चार्जशीट प्रस्तुत किया। इस अभियोग पत्र में आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त और सचिव निरंजन दास सहित छह आरोपियों को नामजद किया गया है। अब तक इस प्रकरण में 50 आरोपियों के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया जा चुका है और विवेचना जारी है। EOW की जांच में सामने आया है कि निरंजन दास ने अपने लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान आबकारी नीति, टेंडर प्रक्रिया और विभागीय प्रावधानों में ऐसे बदलाव किए, जिनसे…

Read More

बिलासपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में एक निजी स्कूल में केजी-2 के छात्र को होमवर्क नहीं करने पर पेड़ से लटकाने की घटना सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग SCHOOL के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से शपथ पत्र के साथ जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 9 दिसंबर को निर्धारित की गई है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि शिक्षा के नाम पर क्रूरता और निजी स्कूलों में अव्यवस्था असहनीय…

Read More

नेशनल डेस्क। पाकिस्तान के रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर अफरा-तफरी है। सोशल मीडिया पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की खबरों से भरा पड़ा है। लेकिन असली सवाल यही है। क्या हुआ है, और क्यों कोई साफ जवाब नहीं दे रहा? अफगान मीडिया की एक रिपोर्ट कहती है कि इमरान खान “मार दिए गए।” दावा बड़ा है, लेकिन पाकिस्तान सरकार का जवाब – सिर्फ “अफवाह।” अगर सब ठीक है तो सरकार पारदर्शी क्यों नहीं? बताया जा रहा है कि इमरान खान की तीनों बहनों को जेल में एंट्री नहीं मिली। अगर कैदी स्वस्थ है, सुरक्षित है, तो…

Read More

रायगढ़। सरिया थाना क्षेत्र के अटल चौक के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय जुड़वां भाई-बहन की मौत हो गई जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल अपनी सात वर्षीय जुड़वां संतानों हर्षित पटेल और जिया पटेल के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। अटल चौक के पास एक ट्रैक्टर के समीप वे रुके थे। इसी दौरान गांधी चौक की ओर से तेज गति से आ रही ब्रेजा कार क्रमांक CG13AT9955 ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हर्षित पटेल की मौके…

Read More

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिले में 20 लाख रुपये के संयुक्त इनामी नक्सली दंपति ने हथियार डालकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 तथा राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 14 लाख रुपये का इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना (आयु 25 वर्ष) और उसकी पत्नी 6 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले (आयु 25 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया। यह दंपति प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़…

Read More

आशीष पदमवार बीजापुर. राज्य शासन की नक्सल उन्मूलन और पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम एक बार फिर सामने आए हैं। मंगलवार को बीजापुर जिले में 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें 12 महिलाओं सहित कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये के इनामी कैडर शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर 1, विभिन्न एरिया कमेटियों, प्लाटून, कंपनी और मिलिशिया इकाइयों से जुड़े सदस्य सम्मिलित हैं। पुलिस के अनुसार इन कैडरों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल हैं, जबकि तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा…

Read More

कवर्धा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को कवर्धा दौरे पर थे। रास्ते में एक ट्रक हादसा दिखा तो काफिला तुरंत रुक गया। ट्रक का केबिन बुरी तरह दब चुका था और चालक भीतर फंसा था। हालात देखकर बैज खुद मौके पर उतरे और लोगों के साथ राहत कार्य में जुट गए। करीब घंटे तक स्थानीय लोगों, पुलिस और बैज की टीम ने मिलकर प्रयास किया और आखिरकार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। दीपक बैज ने घटना के बाद कहा कि संतोष की बात है कि चालक…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट मामले में फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार, शोएब इस प्रकरण में सातवां आरोपी है और उसने विस्फोट से पहले मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर उन नबी को पनाह देने के साथ-साथ उसे आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई थी। विस्फोट में कई लोगों की जान गई थी, जबकि दर्जनों घायल हुए थे। घटना के बाद एनआईए ने जांच तेज की और अब तक उमर के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों का कहना…

Read More