Author: Shrikant Baghmare

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60वीं अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देशभर के पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भाग लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के साथ 27 नवंबर की रात्रि करीब 11 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और 28 नवंबर को सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल सहित शहर की सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया…

Read More

बालोद. जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र में बीती रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ट्रक और हाइवा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना रनचिरई थाना क्षेत्र के मोखा गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Read More

अंबिकापुर। तीन दिन की राहत के बाद हिमाचल प्रदेश से आ रही सर्द हवाओं ने सरगुजा संभाग में ठिठुरन बढ़ा दी है। खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के भूमध्यसागरीय प्रायद्वीप की ओर बढ़ने के बाद हवा की दिशा बदलकर एक बार फिर उत्तर-पश्चिम हो गई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अंडमान सागर में बना लो-प्रेशर तूफान में बदल चुका है, हालांकि सरगुजा क्षेत्र पर इसके विशेष प्रभाव की संभावना नहीं है। नवंबर मध्य से ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है। कुछ दिन पहले दक्षिणी और पूर्वी हवा चलने से शीतलहर में कमी…

Read More

खैरागढ़। लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या झेल रहा खैरागढ़ अब गंभीर जलजनित बीमारियों की चपेट में है। लिमउटोला में 31 अक्टूबर को 37 वर्षीय समारू गोंड की मौत के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी, और अब नया करेला गांव में दूषित पानी के कारण 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त और डायरिया से पीड़ित हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आपात चिकित्सा शिविर लगाया है, जबकि पांच गंभीर मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। समारू गोंड की मौत के समय ग्रामीणों ने पीएचई विभाग और ग्राम पंचायत पर लापरवाही का आरोप…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर के IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। तीन दिवसीय सम्मेलन में साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी उपाय, ड्रग्स नियंत्रण और सीमा प्रबंधन पर विशेष जोर रहेगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। देशभर के DGP, IGP सहित पैरामिलिट्री फोर्स के 20 DG/ADG और 75 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सभी राज्य अपराध नियंत्रण प्रयासों पर प्रजेंटेशन…

Read More

बीजापुर। थाना बासागुड़ा पुलिस ने ग्राम नेण्ड्रा में चलित थाना एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बासागुड़ा निरीक्षक दीपक साहू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और सुरक्षा संबंधी सुझाव साझा किए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समाज की मुख्यधारा से दूर भटके युवक हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकते हैं। साथ ही ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे माओवादी गतिविधियों…

Read More

भोपाल। खजुरी थाना पुलिस ने बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद की। ट्रक में 1200 पेटियां शराब भरी हुई थीं, जो भोपाल से गुजरात भेजी जा रही थीं। ट्रक में प्लास्टिक दाना दिखाकर शराब छिपाई गई थी। ड्राइवर ने पुलिस को रिश्वत देकर भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाबंदी के चलते पकड़ा गया। उसके पास मिले दस्तावेज फर्जी पाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। ट्रक जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। शराब आबकारी विभाग…

Read More

हॉन्ग कॉन्ग। ताई पो ज़िले में बुधवार दोपहर एक बड़े आवासीय परिसर में लगी भीषण आग ने शहर को दहला दिया। वांग फुक कोर्ट नामक इस परिसर में करीब 2,000 फ्लैट हैं, जहां अचानक लगी आग ने कुछ ही समय में कई ऊंची इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। घने काले धुएं के बादल दूर तक दिखाई दिए और क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत की खबर है, जबकि लगभग 300 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत अभियान जारी है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर करीब 2 बजकर 51 मिनट…

Read More

कवर्धा। जिले में नकली शराब निर्माण के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ी क्षेत्र में अवैध देशी शराब निर्माण की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और उत्पादन में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की। मामले में पोड़ी के पूर्व सरपंच नंदकुमार कुर्रे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। मौके से बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि अविवाहित बेटी की देखभाल, शिक्षा, भरण-पोषण और विवाह का खर्च उठाना पिता का पवित्र कर्तव्य है। न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल और न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि पिता इस जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि कन्यादान हिंदू पिता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस निर्णय के साथ हाईकोर्ट ने सूरजपुर निवासी शिक्षक पिता की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने 2 सितंबर 2024 को बेटी को हर माह 2500…

Read More