Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के आदेश क्रमांक एफ 2-15/दो-गृह/रापुसे/2025 के तहत प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 36 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-15) में पदोन्नत करने की मंजूरी दी है यह पदोन्नति विभागीय छानबीन समिति की 18 नवंबर 2025 को हुई बैठक की अनुशंसा पर की गई है। आदेश के अनुसार, दो अधिकारियों — ज्योति सिंह एवं रजत शर्मा — को 1 जनवरी 2024 से तथा शेष 34 अधिकारियों को 1 जनवरी 2025 से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (₹37,400-67,000 + ग्रेड पे ₹8,700 / लेवल-15) का लाभ देय होगा। पदोन्नत अधिकारियों में…

Read More

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 4-5 दिसंबर को भारत का राज्याभिमान दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इस दौरान 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दौरे में तेल खरीद, रक्षा और व्यापार जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन का स्वागत करेंगी तथा उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने का विजन तय करने तथा क्षेत्रीय…

Read More

बिलासपुर। रेलवे ने शीतकालीन भीड़ को देखते हुए बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर के बीच 5 फेरों की साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बिलासपुर से 11:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 18:30 बजे यलहंका पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को यलहंका से 21:00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया…

Read More

इंदौर। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए शुरू की गई पीएम श्री हेलिकॉप्टर सेवा में अमेरिका का सेकेंड-हैंड सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर इस्तेमाल हो रहा है। यह हेलिकॉप्टर पहले एक निजी कंपनी ने 17 करोड़ में खरीदा था, जिसे बाद में ट्रांसभारत एविएशन ने 14 करोड़ रुपए में अधिग्रहित किया। हेलिकॉप्टर की कुल क्षमता मात्र 6 यात्री है और प्रति घंटे संचालन लागत करीब 1 लाख रुपए आती है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कैप्टन एस. भट्टाचार्य ने बताया कि वर्तमान में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराया कम रखा गया है तथा सेवा को लाभकारी बनाने के लिए सरकार से सब्सिडी की…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में ठंड फिर से अपना असर दिखाने लगी है और नवंबर अंत तक ठंडक में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका भी व्यक्त की है। हालांकि आगामी दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बदली या बारिश के आसार नहीं हैं और प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। नवंबर की शुरुआत में ठंड ने दस्तक दी…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे नवा रायपुर स्थित एम-01 बंगले जाएंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे। कल (29 नवंबर) और परसों (30 नवंबर) वे नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित 60वें राष्ट्रीय DGP-IG सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 30 नवंबर शाम को वे दिल्ली वापस लौट जाएंगे। ‘विकसित भारत : सुरक्षा आयाम’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, फोरेंसिक विज्ञान और एआई के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि अब आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियोजन विभाग की ओर से जारी इस निर्देश में कहा गया है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि किसी प्रमाणित दस्तावेज पर आधारित नहीं होती, इसलिए इसे आधिकारिक प्रमाण के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती। विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि नियुक्ति, सरकारी सेवाओं, आवेदन प्रक्रियाओं और विभिन्न प्रकार के सत्यापन कार्यों में आधार को जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल न किया जाए। आधार कार्ड बनवाते समय जन्मतिथि कई…

Read More

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 21 नवंबर की रात 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार मुख्य आरोपी सलमान उर्फ नजर को पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, सलमान वार्ड नंबर 11 स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने आया था, तभी गांधीनगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि पांजरा में मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह जंगल के रास्ते भोपाल भाग आया था। गांधीनगर…

Read More

जम्मू। पुलिस ने जम्मू को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद (19) को गिरफ्तार किया है। वह मोबाइल फोन के माध्यम से पाकिस्तान और अन्य देशों में बैठे आकाओं से निर्देश प्राप्त कर रहा था। गुरुवार को पुलिस ने उसे छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके आधार पर शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार साजिद रियासी का रहने वाला है। उसके पिता मोहम्मद असलम सीआरपीएफ में पदस्थ हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। तीन वर्ष पहले असलम का परिवार जम्मू के बठिंडी में आकर…

Read More

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 (विक्रम संवत 2083) में एक दुर्लभ खगोलीय संयोग बनने जा रहा है जिसमें ज्येष्ठ मास दो बार आएगा। इस कारण पूरा वर्ष 13 महीनों का हो जाएगा। अतिरिक्त पड़ने वाले इस चंद्र मास को अधिकमास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है, जो 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में अधिकमास को अत्यंत पवित्र माना गया है। यह पूरा मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दौरान पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप-तप, व्रत और धार्मिक ग्रंथों का पाठ विशेष फलदायी होता है। इसे आत्मिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का…

Read More