Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। राजधानी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बार फिर बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर से अभद्र बर्ताव और हाथापाई किए जाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है, जहां महिला ने एसआईआर फॉर्म घर तक समय पर न पहुंचाने पर बीएलओ के साथ झगड़ा किया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला फॉर्म घर तक पहुंचाने की मांग कर रही थी। फॉर्म मिलने में देरी होने पर वह गुस्से में आ गई…

Read More

 दिल्ली। तिगड़ी एक्सटेंशन के बी-ब्लॉक में शनिवार देर शाम चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना शाम करीब 6.30 बजे मिली, जिसके बाद चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। गली संकरी होने और आग इमारत के अंदरूनी हिस्से में लगने के कारण दमकलकर्मियों को राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी में दो…

Read More

नई दिल्ली। एयरबस ने अपने A320 फैमिली के लगभग 6,000 विमानों में फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के एलिवेटर ऐलेरॉन कंप्यूटर (ELAC) में गंभीर सॉफ्टवेयर खामी का पता चलने के बाद विश्व स्तर पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। यह खामी कॉस्मिक रेडिएशन के कारण उत्पन्न हो सकती है, जो ऊंचाई नियंत्रण से जुड़े डेटा में अचानक रुकावट पैदा कर सकती है। यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA), ब्रिटेन का सिविल एविएशन अथॉरिटी और अमेरिकी FAA ने इमरजेंसी एयरवर्दीनेस डायरेक्टिव जारी कर सभी प्रभावित विमानों को यात्रियों के साथ उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुधार पूरा होने तक ये…

Read More

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल से 4 जनवरी को हुए नवजात अपहरण मामले में कोर्ट ने रानी साहू और उसकी बेटी पायल साहू को दोषी ठहराते हुए दोनों को 10-10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नवजात को बिलासपुर में 50 हजार रुपए में बेचने की साजिश रच रहे थे। अस्पताल में भर्ती प्रसूता नीता रात्रे और उनकी सास को झांसा देकर लंच के समय बच्ची को उठा ले गए थे। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मौदहापारा पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर लोकल ट्रेन में चेन पुलिंग कर दोनों महिलाओं को बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित 60वीं अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी वीवीआईपी रायपुर पहुंच चुके हैं। पूरे क्षेत्र में 72 घंटे के लिए हाई अलर्ट घोषित है। सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में की गई है। पहली लेयर में कार्यक्रम स्थल से आधा किलोमीटर पहले एसटीएफ की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट तैनात है। दूसरी लेयर में 250 मीटर दायरे में सीआरपीएफ और तीसरी लेयर में कार्यक्रम स्थल एवं वीवीआईपी बंगलों के अंदर एसपीजी जिम्मेदारी संभाल रही है। एक किलोमीटर के दायरे में लगातार पेट्रोलिंग…

Read More

बिलासपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव इस माह निर्धारित तिथि पर नहीं हो सके, जिसके बाद अधिवक्ता समुदाय जनवरी में चुनाव कराने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित करने की मांग कर रहा है। अब तक चुनाव का कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, जिससे अधिवक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव प्रक्रिया में बढ़ते विवाद को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल की विशेष समिति ने उपचुनाव पर स्थगन लगा दिया था। इसके साथ ही, बार एसोसिएशन के कार्यों के संचालन और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रशासक…

Read More

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में हाल ही में कार्यस्थल पर हुई गंभीर दुर्घटनाओं के बाद प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। हाल की घटनाओं में कई कर्मियों के घायल होने और एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद शीर्ष प्रबंधन ने असुरक्षित कार्यों और प्रक्रियाओं के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। सिंटर प्लांट–3 के महाप्रबंधक शंकर मोरी और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक सुब्रमनी रमनी को निलंबित किया गया है। ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालक अधिकारियों, प्यारेलाल देशमुख…

Read More

डीजीपी-आईजी सम्मेलन के 60वें संस्करण में शामिल होने रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 29 से 30 नवंबर तक भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश में उभरती पुलिस चुनौतियों से निपटने में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करना है। साथ ही ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक व्यापक और दूरदर्शी रोडमैप तैयार किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर जिले के लिए नई जिला इकाई की घोषणा कर दी है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कुमार मेनन तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पप्पू बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार मेनन लंबे समय से रायपुर शहर कांग्रेस में सक्रिय हैं। उन्होंने नगर निगम स्तर से राजनीतिक सफर शुरू किया और स्थानीय समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास के मुद्दों पर लगातार काम किया है। मेनन ने कई नगर निगम चुनाव लड़े तथा विभिन्न वार्डों में पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में तीन दिवसीय DG–IG कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई। इस वर्ष सम्मेलन कुल आठ सत्रों में आयोजित होगा, जिनमें से छह सत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। पहले दिन के लिए विस्तृत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। पहले दिन के कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे प्रतिनिधियों और पदक विजेताओं का सम्मेलन प्रारंभ हुआ। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय का दौर चला। 2:55 बजे DIB ने स्वागत भाषण दिया और 3:00 बजे…

Read More