Author: Shrikant Baghmare

सूरजपुर। जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। दरअसल, शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था। इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की बाइक और सामने की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

भिलाईनगर। कोसा नगर नाला, तेलहा नाला सहित अन्य छोटे नालों से निकलने वाला दूषित जल अब सीधे शिवनाथ नदी में नहीं गिरेगा। भिलाई नगर निगम ने 189 करोड़ रुपये की लागत से कचांदुर में 150 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए कचांदुर में 14 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। पुणे की एजेंसी को 15 वर्षों के लिए संयंत्र के संचालन एवं रखरखाव का दायित्व सौंपा गया है, जिस पर 145 करोड़ रुपये व्यय होंगे। नालों में घरों, उद्योगों, होटलों आदि से निकलने वाला अपशिष्ट जल इस प्लांट में उपचारित…

Read More

कैलिफोर्निया अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर में शनिवार रात फायरिंग की गंभीर घटना सामने आई है। सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस के अनुसार, घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है और पूरा इलाका जांच के दायरे में है। जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं। फायरिंग के कारणों और हमलावरों के संबंध में अभी तक कोई…

Read More

गरियाबंद। प्रधानमंत्री आवास योजना में जियो टैगिंग के माध्यम से फर्जी प्रगति दिखाने के मामले में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने बड़ी कार्रवाई की है। मई महीने में हुई गड़बड़ी के खुलासे के बाद गठित चार सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट पर मैनपुर जनपद की छह ग्राम पंचायतों के पांच आवास मित्र और एक रोजगार सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए कर्मियों में खजूरपदर के नरोत्तम यादव, सरईपानी के धनेश्वर यादव, नवापारा के प्रमोद कुमार नागेश, बजाड़ी के दयानंद यादव, मूचबहाल के सत्यवान साहू तथा धोबनमाल के रोजगार सहायक खीरसिंह बघेल शामिल हैं।…

Read More

बलरामपुर। रामचंद्रपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला जावाखाड़ी (पलगी) में कक्षा दो के छात्र की गिनती में गलती करने पर पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Read More

रायपुर। बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का नया एडीसी (ADC) नियुक्त किया गया है। पूर्व में नियुक्त अधिकारी के पदभार ग्रहण न करने के कारण यह नई नियुक्ति की गई है। उदित पुष्कर शीघ्र ही अपना नया दायित्व संभालेंगे।

Read More

रायपुर। सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। प्रदेश में पारा लगातार गिर रहा है और राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड का एहसास गहरा गया है। शनिवार को अम्बिकापुर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और माना में करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 30 नवंबर से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान दितवाह फिलहाल दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका के ऊपर बना…

Read More

रायपुर.धान खरीदी कार्य में लापरवाही के मामले में रायगढ जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए धान उपार्जन केंद्र मुकडेगा के सहायक समिति प्रबंधक तेलूराम सिदार को निलंबित कर दिया है। निरीक्षण में उनके लगातार अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। गौरतलब है कि एस्मा एक्ट 1979 के प्रावधानों के तहत धान खरीदी को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है और इससे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को छुट्टी पर न जाने के सख्त निर्देश दिए गए है।

Read More

रायपुर। IIM नवा रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा और अंतिम दिन है। बैठक सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले सत्र में उन राज्यों को प्रेजेंटेशन का अवसर दिया जाएगा, जिन्होंने अभी तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। उनकी प्रस्तुतियों के आधार पर महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा होगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। दूसरे सत्र का मुख्य फोकस गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया पर रहेगा। इसमें सुरक्षा एजेंसियों की आवश्यकताओं, राज्यों के इनपुट और पिछली सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसी…

Read More

नई दिल्ली. श्रीलंका में व्यापक तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू सहित तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन की तैयारी के तहत तमिलनाडु के तटीय जिलों में NDRF और SDRF की 28 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 अतिरिक्त टीमें चेन्नई पहुंचाई गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।…

Read More