- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में की गई घोषणा के अनुरूप यह योजना 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई है। योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से हाफ बिल का लाभ मिलेगा, जिससे राज्य के लगभग 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक खपत करने वाले करीब 6 लाख उपभोक्ताओं को भी एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिल की छूट दी…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। आयोग के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक मतदाता जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया यानी वोटर वेरिफिकेशन का एन्यूमरेशन पीरियड अब 11 दिसंबर तक जारी रहेगा, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित थी। इसी प्रकार ड्राफ्ट मतदाता सूची, जिसे 9 दिसंबर को जारी किया जाना था, अब 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। बता दें कि बिहार के बाद देश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और समयबद्धता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंत्रालय में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) को 1 दिसंबर 2025 से अनिवार्य कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, महानदी भवन में अवर सचिव स्तर और उनसे वरिष्ठ सभी अधिकारियों की कार्यालय पहुंचने तथा प्रस्थान के समय उपस्थिति AEBAS के माध्यम से ही दर्ज की जाएगी। उपस्थिति दर्ज करने के लिए अधिकारी मोबाइल में आधार BAS ऐप का उपयोग कर सकते हैं या प्रवेश द्वार पर लगे बायोमेट्रिक डिवाइस या कंप्यूटर से जुड़े…
नई दिल्ली. भारत-बांग्लादेश और भारत-पाकिस्तान सीमाओं पर हाल के दिनों में सुरक्षा गतिविधियों में तेजी आई है। बांग्लादेश सीमा पर पुरानी बाड़ को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि पश्चिम बंगाल में बीएसएफ और बांग्लादेशी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। वहीं, पाकिस्तान की ओर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड दोबारा सक्रिय होने की जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के आइजी अलोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगी पुरानी बाड़ काफी जगह से खराब हो चुकी है और भारी बारिश के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि…
हैदराबाद। साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने देश के सबसे बड़े म्यूल अकाउंट माफिया का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह संगठित सिंडिकेट देशभर में 400 से अधिक ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटालों से जुड़ा था, जिसमें अब तक ₹1.09 करोड़ से अधिक का नुकसान सामने आया है। पुलिस ने इसे साइबर अपराधियों के लिए काम करने वाली पैन-इंडिया वित्तीय शोधन पाइपलाइन करार दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिंडिकेट के मास्टरमाइंड वेनिगल्ला श्रीनिवास राव और चित्ता गणेश के अलावा नवीन रेड्डी, सथूरी राजेश, सुधीर और मोहम्मद अशरफ शामिल हैं। ये आरोपी फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म्स को सिम कार्ड, बैंक खाते…
रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस रविवार को संपन्न हुई। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा रणनीति, पुलिसिंग के आधुनिकीकरण और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि पुलिस को जनता, विशेषकर युवाओं के बीच भरोसे की नई छवि बनानी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए डायल 112 जैसे एकीकृत देशव्यापी प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है। भविष्य की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन को लेकर शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित निवास में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बस्तर संभाग की लोककला, संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक जीवनशैली को व्यापक मंच देने संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम सिर्फ सांस्कृतिक महोत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की पहचान और विरासत को संजोने का…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफल समापन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सहित देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और महत्व को कई गुना बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी छत्तीसगढ़ में मौजूद रहे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों, रणनीतियों और समन्वय तंत्र पर व्यापक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई है। पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन नीति के तहत गुरुवार को 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। इसे राज्य सरकार और सुरक्षा बलों की संयुक्त रणनीति का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है। यह आत्मसमर्पण केवल संख्या भर नहीं, बल्कि बस्तर में स्थायी शांति और विकास की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक है। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 487 से अधिक नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, 1849 से ज्यादा गिरफ्तार हुए हैं और…
अंबिकापुर। शहर के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद पर पड़ोसियों ने मिलकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डंडे के वार से सिर पर गंभीर चोट लगने से पत्नी की हालत गंभीर है, जबकि बीचबचाव के दौरान पति के हाथों में भी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम सुर पकरीखार की है। जहां जमीन विवाद के कारण पड़ोसियों ने मिलकर रविकांत लकड़ा और उसकी…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
