- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने गुरुवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा से संबंधित देश का बड़ा सम्मेलन हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने दूसरी बार राज्य आ रहे…
रायपुर। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में सिंध क्षेत्र के संदर्भ में दिए गए बयान पर पाकिस्तान की सिंध असेंबली में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि भौगोलिक रूप से सिंध भारत का हिस्सा भले न हो, लेकिन सभ्यता के दृष्टिकोण से यह सदैव भारत का अभिन्न अंग रहा है और भविष्य में इसके फिर से भारत में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस टिप्पणी को लेकर सिंध असेंबली में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने इस मामले पर एक…
पटना. बिहार में तीन महीनों के भीतर 77 हजार 895 बीएलओ की तैनाती के दौरान किसी भी तरह के दबाव या आत्महत्या जैसी घटनाओं की सूचना नहीं मिली थी। न ही वोटर रिवीजन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म वितरण, संग्रहण या डेटा एंट्री को लेकर किसी बीएलओ द्वारा तनावग्रस्त होकर पद छोड़ने की खबर सामने आई। इसके विपरीत, देश के 12 राज्यों में जब 51 करोड़ मतदाताओं के लिए एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई, तो कई जगह काम के दबाव, अधिकारियों के कथित प्रेशर और थकान के चलते बीएलओ द्वारा आत्महत्या या नौकरी छोड़ने की घटनाएँ बढ़ती दिख रही हैं। ताजा आंकड़ों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी की उच्च पद पर नियुक्ति के विरोध में चल रही कलमबंद हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि जनसंपर्क एक विशिष्ट और विशेषज्ञता आधारित संवर्ग है, जिसमें अपर संचालक जैसे वरिष्ठ पदों पर केवल प्रशिक्षित एवं अनुभवी पीआर कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति संवर्ग की परंपराओं के विपरीत है तथा इससे विभागीय कार्यकुशलता, पेशेवर मानक और संवर्गीय स्वायत्तता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तंबोली ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में…
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव गुरुवार को और संगठित होकर चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के लिए प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात वर्तमान में श्रीलंका के पॉटुविल तट से लगभग 90 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से करीब 700 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व स्थित है। यह उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तथा दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के निकट पहुंचने की संभावना है। विभाग ने इन क्षेत्रों में 30 नवंबर तक…
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक गोदाम में चल रहे फर्जी देसी अंडों के कारखाने का भंडाफोड़ किया। टीम ने छापेमारी में कृत्रिम रंगों से सफेद अंडों को देसी अंडों का रूप देने की पूरी प्रक्रिया पकड़ी। मौके से कुल 80 हजार से अधिक अंडे बरामद किए गए जिनमें 45,360 पहले से रंगे हुए अंडे और 35,640 सफेद अंडे शामिल हैं जिन्हें रंगकर देसी अंडे के रूप में बेचने की तैयारी थी। सभी अंडों को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। जब्त अंडों का बाजार मूल्य…
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन के लिए मेगा नीलामी गुरुवार को नई दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित हुई। कुल 277 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 67 खिलाड़ी बिकीं। इनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं। पांचों फ्रेंचाइजी ने कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च किए। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग कर उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया की एमेलिया केर सबसे महंगी रहीं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने भी RTM के जरिए 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।…
हांगकांग, 27 नवंबर। हांगकांग के ताई पो इलाके में बुधवार दोपहर एक आवासीय परिसर में लगी भीषण आग से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से अधिक लोग घायल हैं। सात ऊंची इमारतों की चपेट में आई इस आग को दशकों की सबसे भयावह घटनाओं में से एक माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवीनीकरण कार्य के दौरान लिफ्ट शाफ्ट के बाहर लगाए गए अत्यधिक ज्वलनशील स्टायरोफोम और गैर-मानक स्कैफोल्डिंग सामग्री ने आग को तेजी से फैलाया। ये सामग्रियां आग लगते ही पिघलकर टपकने लगीं और कॉरिडोर के रास्ते फ्लैटों…
रायपुर। साय सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार, आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का दायित्व सौंपा गया है। आदेश के मुताबिक, शिखा राजपूत तिवारी, जो वर्तमान में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त आयुष के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला, जो आयुक्त-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक राष्ट्रीय…
जगदलपुर। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर आंध्रप्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में हुई मुठभेड़, जिसमें नक्सली लीडर हिड़मा सहित 13 माओवादी मारे गए थे, को संगठन ने फर्जी एनकाउंटर बताया है। इसी आरोप के आधार पर नक्सली संगठन ने 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की है। प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने माओवादी लीडर देवजी को गुप्त रूप से गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तारी को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया। कमेटी का आरोप है कि देवजी सहित लगभग 50 माओवादियों को गुप्त…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
