Author: Shrikant Baghmare

दुर्ग। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिली सूचना पर मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोर्टल पर मिले अलर्ट के अनुसार कर्नाटक बैंक की मोहन नगर शाखा के 22 खातों में देशभर में हुई साइबर ठगी से प्राप्त लगभग 11 लाख रुपये जमा किए गए थे। जांच में पाया गया कि ये खाते म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हो रहे थे, जिनके जरिए ठगी की राशि को निकाला और आगे ट्रांसफर किया जा रहा था। मोहन नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित…

Read More

 नई दिल्ली। वसंत विहार स्थित कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीप्ति का शव कमरे में लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया। नोट में लिखा है, “अगर प्यार नहीं, भरोसा नहीं किसी रिश्ते में तो फिर रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है।” पुलिस के अनुसार दीप्ति का अपने पति हरप्रीत चौरसिया से कुछ समय से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा (सीजीपीएससी) 2025 के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने की संभावना है। अनुमान है कि आयोग लगभग 240 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। ये पद 17 से 20 विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए प्रस्तावित हैं। इस बार सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार के लिए रहने की उम्मीद है। इसी के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ख और ग वर्ग की भर्ती भी राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के लिए 10 से अधिक पद अनुमानित हैं, जबकि पिछली परीक्षा में ये संख्या 7 थी। पिछले…

Read More

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नेशनल हाईवे-49 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नवागढ़ से बारात से लौट रही स्कार्पियो और तेज रफ्तार ट्रक के आमने-सामने टकराने से स्कार्पियो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसके परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के आठ लोग स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात में शामिल हुए थे। बारात समाप्ति के बाद लौटते समय सुकली गांव के पास ट्रक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना…

Read More

गोंडा। जिले के नवाबगंज ब्लॉक स्थित जैतपुर माझा में तैनात बीएलओ और सहायक अध्यापक विपिन यादव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले गोर्नाड अस्पताल ले गए, जहां से स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया। बाद में डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन…

Read More

बैतूल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान BLO की ड्यूटी के दबाव से शिक्षकों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के शिक्षक बिहारी लाल अहाके को मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। श्री अहाके चौहटा पोपटी प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल AIIMS भोपाल रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप…

Read More

भोपाल। रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। देर शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रायसेन के पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय अटैच करने तथा मिसरोद थाना प्रभारी को पद से हटाने के निर्देश डीजीपी को दिए। मुख्यमंत्री रविवार देर शाम करीब 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम ने रायसेन मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि पंचायत नियमों के तहत नियुक्त शिक्षाकर्मी स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन होने से पूर्व ‘शासकीय सेवक’ की श्रेणी में नहीं आते। इसलिए उन्हें संविलियन से पहले की पंचायत सेवा के आधार पर 10 मार्च 2017 के सामान्य प्रशासन विभाग के सर्कुलर के तहत क्रमोन्नति (टाइम बाउंड प्रमोशन) का लाभ नहीं मिल सकता। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने आभा नामदेव एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ राज्य सहित कुल 1188 जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिकाकर्ता मूल रूप से मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ पंचायत शिक्षा…

Read More

रायपुर.  एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन श्री संजय गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग ₹1200 करोड़ के औद्योगिक निवेश का बड़ा प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा। कंपनी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि वह छत्तीसगढ़ में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना पर गंभीरता से काम कर रही है। निवेश प्रस्ताव राज्य की नई औद्योगिक नीति और तेज़ी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे को देखते हुए पेश किया गया है। बैठक में एक महत्वपूर्ण…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। नए साक्ष्यों के आधार पर ACB-EOW की टीम ने राजधानी रायपुर के पिथालिया कॉम्प्लेक्स स्थित करन ट्रेवल्स में छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकारियों ने ट्रेवल एजेंसी से वरिष्ठ अधिकारियों, राजनेताओं और संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री और होटल बुकिंग से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए। इनमें देश-विदेश यात्राओं के साथ कश्मीर, तिरुपति और उदयपुर दौरों का विवरण शामिल है। एजेंसी को आशंका है कि कथित शराब घोटाले से प्राप्त धनराशि का उपयोग इन यात्राओं और होटल बुकिंग में नगद भुगतान के…

Read More