Author: Shrikant Baghmare

कोंडागांव। कोंडागांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं 2 घायल को हायर सेंटर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार बड़ेडोंगर से कोंडागांव फिल्म देखने आए थे वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ। मृतक बड़े डोंगर ग्राम के निवासी बताये जा रहे। सभी एक ही परिवार के सदस्य है।

Read More

नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ से सटे तेलंगाना में शीर्ष नेतृत्व वाले बड़े कैडर के नक्सली आजाद समेत आठ नक्सली मुख्यधारा में शामिल होने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि एएसआर जिले के चिंतूर और वीआर पुरम, तथा भद्राद्री कोठागुडेम जिले के चरला और वेंकटपुरम जैसे सीमावर्ती इलाकों में आजाद का प्रभाव लंबे समय से मजबूत रहा है। जानकारी के अनुसार, माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं में शामिल आजाद शनिवार को मुलुगु जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान अन्य नक्सली भी सरेंडर प्रक्रिया में…

Read More

रायपुर। सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार वीरेंद्र सिंह तोमर को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ समाप्त होने पर न्यायिक रिमांड की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। फिलहाल उसे रायपुर जेल के सामान्य बैरक में रखा गया है। मामले में वीरेंद्र का छोटा भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। पुलिस ने रोहित की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि वह करणी सेना से…

Read More

बिलासपुर। कोर्ट के आदेश के अनुसार, सोमवार से शनिवार सुबह तक बच्चा अपनी मां के साथ रहेगा। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद पिता उसे अपने साथ ले जाएंगे और सोमवार सुबह तक बच्चे की जिम्मेदारी पिता के पास रहेगी। इसके अलावा, अदालत ने निर्देश दिया है कि लंबी छुट्टियों के दौरान बच्चा 5 से 10 दिन तक पिता के साथ समय बिताएगा। त्यौहारों के दौरान भी बच्चे को पिता से मिलने और समय बिताने की अनुमति दी गई है। रायपुर निवासी दंपती की शादी 2009 में हुई थी और 2010 में उनका बेटा जन्मा। कुछ वर्षों बाद दोनों…

Read More

बीजापुर. जिले में एक ग्रामीण की हत्या की वारदात सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पूतकेल गांव की है, जहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 3 से 4 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या नक्सलियों द्वारा की गई हो सकती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच…

Read More

तारापुर विधानसभा से डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 45,349 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जमालपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार नचिकेता मंडल ने 37,500 वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की, जबकि मुंगेर विधानसभा सीट पर बीजेपी के कुमार प्रणय लगभग 20 हजार वोटों की बढ़त के साथ विजयी रहे। जानकारी के अनुसार, महागठबंधन के तीनों उम्मीदवार मतगणना केंद्र से बाहर निकल चुके हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी शेष है।

Read More

शुक्रवार दोपहर तक बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों ने सोशल मीडिया पर माहौल गर्म कर दिया। एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा था और इसी बीच चिराग पासवान की एलजेपी (आरवी) ने अपनी भूमिका से सबका ध्यान खींच लिया। राजनीतिक विश्लेषकों ने चिराग के प्रदर्शन की तुलना क्रिकेट के फिनिशर रविंद्र जडेजा से की, जो आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख बदल देते हैं। ठीक उसी तरह, एलजेपी (आरवी) ने रुझानों में एनडीए को मजबूत आधार देने का काम किया। 29 सीटों पर चुनावी मुकाबला एलजेपी (आरवी) इस बार 29 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी…

Read More

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में तस्वीर लगभग स्पष्ट हो चुकी है। एनडीए बड़े अंतर से जीत दर्ज करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन इस बार गंभीर नुकसान झेल रहा है। इसी बीच आरजेडी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने भाई तेजस्वी पर तीखा हमला बोला है। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी हार में भी जनता की जीत छिपी है। उन्होंने कहा कि वे इन…

Read More

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के ताजा रुझानों में एनडीए ने 160 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 121 है, जिसे एनडीए आराम से पार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, महागठबंधन इस बार अपने पिछले प्रदर्शन से भी कमजोर दिखाई दे रहा है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही पोस्टल बैलेट में एनडीए को शुरुआती बढ़त मिली। दोपहर 2.30 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 92 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडीयू की स्थिति कमजोर होती दिख रही है और वह गठबंधन में…

Read More

नेशनल डेस्क। दिल्ली-NCR की जहरीली हवा पर बढ़ती चिंता के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा संदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अब जब बाजार में बड़े और प्रीमियम श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहन आसानी से उपलब्ध हैं, तो पेट्रोल-डीजल से चलने वाले समान आकार के लग्जरी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से सड़क से हटाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण संकट से निपटने के लिए EV को अपनाना अब इच्छा नहीं बल्कि मजबूरी बन चुका है। गुरुवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ सरकार की EV नीतियों…

Read More