Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू को 90 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। पिंटू राम साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता की मांग की थी। उनकी स्थिति और आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्णय लेते हुए चेक प्रदान किया। पिंटू राम साहू ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से खेल जगत से जुड़े हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को पहली बार रग्बी खेलने के लिए ग्वालियर का दौरा किया था। वर्तमान में वे बी.ए.…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर ली है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 59.96 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 1.24 करोड़ रुपए की चल संपत्तियां बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई के साथ ही शराब घोटाले में अब तक कुल 276 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। 2500 करोड़ की…

Read More

नेशनल डेस्क। लद्दाख के न्योमा स्थित मुध एयरबेस बुधवार से पूरी तरह संचालित हो गया है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी के उत्तराधिकारी एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वयं इस एयरबेस का उद्घाटन किया। उन्होंने नोएडा के हिंडन एयरबेस से सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से उड़ान भरकर मुध-न्योमा एयरबेस पर लैंडिंग की। इस अवसर पर पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। 13,710 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा एयरबेस दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है। यह चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से महज 25 किलोमीटर…

Read More

अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। शीतलहर ने पिछले पांच दशक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 57 वर्षों में नवंबर के पहले पखवाड़े का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने सरगुजा संभाग को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। लगातार गिरते तापमान ने मौसम का…

Read More

आशीष पदमवार. बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कांदुलनार-कचलारम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में छह माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए माओवादियों में संगठन के कई बड़े नेता शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क क्षेत्र के कांदुलनार, कचलारम और गुज्जाकोंटा के जंगलों में डीकेएसजेडसीएम पापाराव, मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज डीवीसीएम कन्ना ऊर्फ बुचन्ना, डीवीसीएम उर्मिला, डीवीसीएम मोहन कड़ती…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या करीब ढाई महीने बाद एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। वे इस महीने के अंत में होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते नजर आएंगे। फिलहाल हार्दिक बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं और लगभग पूरी तरह फिट हैं। हालांकि उन्हें अभी तक BCCI की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट (RTP) नहीं मिला है, लेकिन बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 26 नवंबर से पहले उन्हें खेलने की मंजूरी मिल जाने की पूरी संभावना है। टी-20 प्रारूप का यह घरेलू…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रदेश की सियासत में गरमाहट बढ़ गई है। धान के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि धरातल पर धान खरीदी की कोई तैयारी नहीं है। एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन की दिक्कतों से करीब 7 लाख किसान परेशान हैं। सरकार खुद नहीं चाहती कि सभी किसान धान बेचें, इसलिए पेचीदगियां पैदा की जा रही हैं। “कांग्रेस ने किसानों को ठगा, हम कर रहे हैं…

Read More

रायपुर। सूदखोरी और रंगदारी के आरोपों में गिरफ्तार वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकालने पर देशभर में क्षत्रिय समाज के बीच आक्रोश फैल गया है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने इस कार्रवाई को क्षत्रिय समाज का अपमान बताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। डॉ. शेखावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब एक घंटे तक लाइव आकर कहा, तोमर कोई आतंकवादी था क्या, जिसका जुलूस निकाला गया? पुलिस ने नेताओं के दबाव में आकर एक व्यापारी के साथ अत्याचार किया है। नंगे पैर, हथकड़ियों में जकड़े व्यक्ति को सड़क…

Read More

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल सेक्शन में चौथी लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इस परियोजना के तहत सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें। प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार हैं: 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर : 14 से 17…

Read More

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 12 नवंबर को जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर धर्मांतरण के मामले सामने आए, जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला सरकंडा क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी का है। यहां SECL के ड्राइवर राजेंद्र खरे पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर में प्रार्थना सभा आयोजित कर हिंदू देवी-देवताओं को शैतान बताते हुए लोगों का ब्रेनवॉश किया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके से…

Read More