Author: Shrikant Baghmare

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने घरेलू हिंसा एवं दूसरी शादी करने की शिकायत पर रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे को निलंबित कर दिया है। आरक्षक की पत्नी ने उनके विरुद्ध घरेलू हिंसा करने तथा पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। प्रकरण की जांच महिला डीएसपी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक आरक्षक निलंबित रहेंगे।

Read More

सरगुजा। जिले के सीतापुर ब्लॉक में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरजु के प्रबंधक एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश गुप्ता (56) ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे रात करीब 1 बजे तक कार्यालय में मौजूद थे और घर लौटने के कुछ देर बाद ही यह कदम उठाया। सूत्रों के अनुसार दिनेश गुप्ता सोमवार रात लगभग 1 बजे तक समिति कार्यालय में मौजूद थे। करीब 1:30 बजे वे घर पहुंचे और थोड़ी ही देर बाद अपने घर के ग्राउंड फ्लोर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब उनकी मां उठीं तो उन्होंने सबसे…

Read More

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में केपीएस स्कूल की सफाई कर्मी उत्तरा देशमुख (50 वर्ष) की मौत हो गई। वह कोल्हियापुरी निवासी थीं। सुबह करीब 7 बजे उत्तरा देशमुख ड्यूटी पर पैदल जा रही थीं तथा पुलगांव चौक पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलगांव थाना प्रभारी अमित अदानी ने बताया कि अज्ञात…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा। इससे ठंड हल्की बढ़ेगी। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर चलने की भी संभावना है। घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से केवल 0.5 डिग्री ज्यादा है। इस माह ऐसा पहली बार हुआ है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। जबकि 1 दिसंबर से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के सबसे व्यस्त इलाके बस स्टैंड परिसर में तफरा-तफरी मच गई। जब शराब दुकान के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों के साथ दुकान कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी का है। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से संचालित चखना दुकान में शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारियों ने विकेट स्टंप…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी एवं एसी श्रेणियों में किराया संशोधन किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू हो गया। संशोधन के तहत प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरणस्वरूप, बिलासपुर-दिल्ली जैसी लंबी दूरी की स्लीपर यात्रा पर करीब 26 रुपये तथा जनरल कोच में 13 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी एवं दैनिक यात्रियों को राहत मिली। 216 से 750 किलोमीटर दूरी पर 5 रुपये, 751 से 1250…

Read More

रायपुर। सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी है। माना-तूता धरना स्थल पर कड़ाके की ठंड के बीच डेढ़ सौ से अधिक डीएड अभ्यर्थी अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत भी बिगड़ गई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने सहायक शिक्षक भर्ती शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर पहले शासन से गुहार लगाई थी और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। इसके बावजूद जब भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो उन्होंने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। किसी प्रकार की प्रतिक्रिया…

Read More

धमतरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक बार फिर वन अमले की सतर्कता से एक तेंदुआ शिकारियों के फंदे का शिकार होने से बच गया। यह घटना सीतानदी अभ्यारण्य के तौरेंगा बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौकोड़ी की है, जहां झाड़ियों में तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गुरुवार दोपहर वन उपनिदेशक वरुण जैन के निर्देशन में एक टीम मौके के लिए रवाना की गई। एसडीओ गोपाल कश्यप ने जान जोखिम में डालते हुए रस्सी के जाल की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रूप से काबू में लिया। जांच में सामने आया कि तेंदुए के गले में…

Read More

खैरागढ़। जिले के करमतरा गांव में भूपत साहू और तेजेश्वरी साहू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मकान विवाद ने बीती रात विकराल रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर जालबांधा चौकी पहुंच गए तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि भूपत साहू लगातार गांव में तनाव पैदा कर रहा था, लेकिन पुलिस ने शुरुआती स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की। कई बार पंचायत एवं समझाइश के प्रयास हुए, किंतु आरोपित पक्ष से धमकियां एवं उकसावा जारी रहा। रात में खुलेआम धारदार हथियारों से जान से मारने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए की संरचना में संशोधन किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। यह वर्ष में दूसरी किराया वृद्धि है, जिससे रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की उम्मीद है। बढ़ोतरी मुख्य रूप से मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी एवं एसी कोचों में लंबी दूरी की यात्रा पर लागू होगी। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी (सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास एवं फर्स्ट क्लास) तथा…

Read More