- छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
- नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
- बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
- भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
Author: Shrikant Baghmare
भिलाई। सुपेला पुलिस ने उद्योगपति का ब्रीफकेस और उसमें रखे दो लाख रुपए चोरी करने वाले कर्मचारी सन्नी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उद्योगपति अतुल अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी ने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने कारखाने से घर पहुंचे थे। उन्होंने अपना ऑफिस का ब्रीफकेस कर्मचारी सन्नी को घर के अंदर रखने के लिए दिया था। अगली सुबह ऑफिस जाने के दौरान उन्होंने पत्नी से ब्रीफकेस मांगा। पत्नी ने जो ब्रीफकेस दिया, वह अलग था। उसे खोलकर देखा तो उसमें रखे दो…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लगातार लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य तथा उत्तरी ज़िलों के लिए अगले कुछ दिनों तक स्थिति गंभीर रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है, वहीं कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। बीते 24 घंटों में राज्य के कई क्षेत्रों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। जहां दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर ने 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसे लेकर पार्टी संगठन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे हेलिकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।…
दुर्ग। शुक्रवार दोपहर बस स्टैंड के सामने चर्च के पास चाकूबाजी की घटना सामने आई। छोटे भाई के साथ हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई की। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग खालसा स्कूल के छात्र यशवर्धन राजपूत का दूसरे स्कूल के एक छात्र से विवाद हुआ था। बदला लेने की नीयत से दूसरे स्कूल के छात्र ने अपने 10 साथियों को…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तालाबमें डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में कल शाम नहाने के दौरान एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। कल शाम…
गुवाहाटी। असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। हादसे में ट्रेन का इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर में आठ हाथियों की मौत हो गई तथा एक हाथी घायल हो गया। रेलवे के अनुसार किसी यात्री को चोट नहीं आई। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन देर रात करीब 2:17 बजे दुर्घटना का शिकार हुई। घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई। नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम सहित वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तड़के से ही कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द कर दी गईं, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, सुबह से ही लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुबह 6:10 बजे जारी एडवाइजरी में यात्रियों को संभावित देरी को लेकर सतर्क किया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा गांव में आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर को ढाई घंटे तक बंधक बनाकर रखा तथा मुखबिर प्रमोद देवांगन और वाहन चालक की पिटाई की। विभागीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने अधिकारी को मुक्त कराया। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम प्रभारी नारायण सिंह कंवर के नेतृत्व में स्कॉर्पियो वाहन से कार्रवाई के लिए भैसमा गांव पहुंची थी। टीम में दो वर्दीधारी कर्मचारी,…
अहमदाबाद। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 16 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारतीय टीम को तीसरा झटका 13वें ओवर की पहली गेंद पर…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
