Author: Shrikant Baghmare

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने संसद में दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के संदर्भ में कहा है कि उच्च एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) स्तर और फेफड़ों की बीमारियों के बीच सीधा संबंध साबित करने वाला कोई ठोस डेटा उपलब्ध नहीं है। इस बयान से बहस छिड़ गई है। राज्यसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हालांकि स्वीकार किया कि वायु प्रदूषण सांस संबंधी बीमारियों का ट्रिगरिंग फैक्टर हो सकता है। बीजेपी सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय तक खतरनाक AQI स्तर के संपर्क से…

Read More

दंतेवाड़ा। न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक (DySP) तोमेश वर्मा जिला न्यायालय दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में एक युवक और एक युवती ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने प्रकरण से जुड़ा हो सकता है। घटना में DySP तोमेश वर्मा घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने…

Read More

पुणे: पिंपरी-चिंचवड के सांगवी क्षेत्र स्थित रक्षक चौक पर विदेशी नागरिकों द्वारा ट्रैफिक नियंत्रण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने शहर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था एवं नागरिक अनुशासन की कमी पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। रक्षक चौक पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। जाम से बचने के लिए कई दोपहिया वाहन चालक फुटपाथ का दुरुपयोग करते हैं, जिससे पैदल यात्रियों को परेशानी होती है। इसी दौरान मौके पर मौजूद विदेशी नागरिकों ने फुटपाथ से गुजर रहे बाइक एवं स्कूटरों को रोका। वीडियो में विदेशी नागरिक दोपहिया वाहनों को रोककर…

Read More

बीजापुर। जिले के इंद्रावती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक नक्सली मारा गया। मौके से नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। जंगल और पहाड़ी इलाके में अभी भी रुक-रुककर फायरिंग की खबर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान सर्चिंग पर निकली डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 1939 से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा कि यदि पति लगातार दो वर्षों तक पत्नी का भरण-पोषण नहीं करता है तो पत्नी को तलाक का अधिकार प्राप्त हो जाता है, भले ही वह मायके में रह रही हो। यह मामला कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ का है। 30 सितंबर 2015 को मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। विवाह के बाद पत्नी मात्र 15 दिन ससुराल में रही तथा पारिवारिक विवाद के कारण मई 2016 से मायके में रहने लगी। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने…

Read More

रायपुर।  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सात ट्रेनों को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें 26 जनवरी से 14 फरवरी तक विभिन्न तारीखों में प्रभावित रहेंगी। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन एवं नई लाइन कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने से यह निर्णय लिया गया है। इससे रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा तथा राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विभिन्न जोनों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि यात्री सुविधाओं का विस्तार…

Read More

रायपुर। कई विवादों और लंबी जद्दोजहद के बाद एसआईआर के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर को समाप्त हो गई। जिले की सात विधानसभा सीटों में करीब 1.38 लाख ऐसे मतदाता मिले जिन्होंने गणना प्रपत्र जमा किए, लेकिन जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। चुनाव आयोग ने इन सभी मतदाताओं को सी कैटेगरी में रखा है। इसका अर्थ है कि उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी यदि दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो इन सभी के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। पहली नजर में आयोग ने इन्हें संदिग्ध मतदाता माना है। रायपुर जिले की…

Read More

सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंडीगुड़ा जंगल-पहाड़ी इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक महिला शामिल है तथा सभी पर 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने गोंडीगुड़ा जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 18 दिसंबर 2025 की सुबह सर्चिंग के दौरान डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद इलाके…

Read More

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज 2,434 करोड़ रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में देशभर में छापे मारी शुरू की है। यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा रियल एस्टेट निवेश फंड के माध्यम से निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के बाद की गई। आरोप है कि निवेशकों के धन और बैंक ऋणों को विदेशी संस्थाओं में स्थानांतरित किया गया। ईडी ने देशभर में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिनमें रायपुर, नासिक और बेंगलुरु के 10 ठिकाने शामिल हैं। मुंबई में अकेले 20 ठिकानों पर जांच की जा रही है। यह जांच उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन,…

Read More

रायपुर। गंज पुलिस ने  एक युवक को 80 लाख रुपए कीमत की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हर्ष नरेश पांडे (22) के पास चूना भट्टी शराब दुकान के पास 16.56 ग्राम कोकीन जब्त की गई। कोकीन झिल्ली में रखी हुई थी और युवक इसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले में नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More