Author: Shrikant Baghmare

कांग्रेस पार्टी की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रामलीला मैदान में विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं। राहुल गांधी ने कहा उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं। उनके चुनाव आयुक्त हैं ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी। तीनों भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया…

Read More

नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसे में जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन ही संभालेंगे। पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More

राजनांदगांव। जिले के छुरिया पुलिस ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी दूसरों की जमीन पर लगी केले की फसल को चना फसल दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बीमा क्लेम कराकर 23 लाख रुपये से अधिक की राशि हड़प चुके थे। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित वर्मा (30 वर्ष), निवासी मासूल, थाना घुमका के रूप में हुई है, जो भारतीय कृषि बीमा कंपनी में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। इससे पहले विधानसभा का सत्र 17 दिसंबर को खत्म होने वाला था। बढ़ी हुई अवधि के दौरान सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिन आज विधायक धर्मजीत सिंह ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने वालों का विरोध करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर आलोचना करने की मांग की। इसके साथ ही तखतपुर विधायक ने नक्सली हिड़मा और बसवराजू की क्रूरता का जिक्र करते हुए ऐसे नक्सली समर्थकों को बस्तर भ्रमण कराने की…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सराफा व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की उठाई गिरी हो गई। व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में बैठकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान बदमाश कैश से भरा थैला उठाकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार, व्यापारी जगदलपुर का रहने वाला है। वह आज (रविवार) सुबह थैले में कैश लेकर रायपुर आ रहा था। इसी दौरान कांकेर थाना क्षेत्र स्थित माकड़ी ढाबे के पास उसने बस में थैला रखा और बाथरूम चला गया. इसी दौरान मौका पाकर चोर ने थैला पार कर लिया। फिलहाल घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर विशेष चर्चा के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने चर्चा की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आसंदी से पूछा कि किस नियम एवं प्रक्रिया के तहत यह चर्चा हो रही है तथा क्या यह शासकीय संकल्प के अंतर्गत है। चर्चा के पूर्व नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी दी जानी चाहिए थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विजन 2047 प्रस्तुत करने के बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि स्पष्ट नहीं है कि पक्ष में बोलना है, विपक्ष में या सुझाव देना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

Read More

जांजगीर-चांपा। चांपा रेल्वे स्टेशन से 9 सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में क्षमता से ज्यादा 9 सवारीयों को लेकर निकला था। ऑटो की रफ्तार तेज होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ग्राम करनौद में सड़क के किनारे…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे की जांच के लिए कलेक्टर एस जयवर्धन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। यह टीम अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन बिंदुओं पर जांच करेगी। दरअसल, यह पूरा मामला शनिवार को मित्तल कोल्ड स्टोरेज नयनपुर का है। दीवार गिरने से 4 मजदूर दब गए। इस दौरान दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं 1 एक का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया है। जिसके बाद ‘विजन 2047’ पर विशेष चर्चा हो रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चर्चा में कहा कि ‘विजन 2047’ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला है। सभी से सुझाव लेकर ‘विजन 2047’ तैयार किया गया है। एक लाख लोगों की सलाह विजन में शामिल है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है, जिसकी आबादी युवा है। विपक्ष विजन 2047 पर सवाल उठाने का काम करता है। आगे बढ़ने के लक्ष्य के लिए विजन होना आवश्यक है।…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। बेटे के बाइक खरीदने से पिता नाराज था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, फिर तैश में आकर बेटे ने हसिया से वार कर पिता को मार डाला। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है। बाइक खरीदने को लेकर पिता संतोष साहू नाराज था और उसने बाइक में तोड़फोड़ की थी। पिता बेटे से अक्सर पैसों की मांग करता था। पैसा न देने और बाइक खरीदने को लेकर दोनों…

Read More