Author: Shrikant Baghmare

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 9 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं जांच दल द्वारा सतत निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की गई। जांच में सभी वाहन बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते पाए गए। मौके पर विधिवत जांच के बाद वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा के विभागों पर प्रश्न पूछे जायेंगे। जिस पर मंत्री दयालदास बघेल, राजेश अग्रवाल, श्यामबिहारी जायसवाल भी जवाब देंगे। वहीं ध्यानाकर्षण में औद्योगिक इकाइयों में अव्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण लगाया है। सिहावा में 18 शाला भवनों की जर्जर स्थिति पर कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम मुद्दा उठाएंगी। वहीं प्रथम अनुपूरक बजट पर सदन में आज चर्चा होगी।

Read More

खजुराहो। देश में जारी इंडिगो फ्लाइट संकट का असर गुरुवार को वाराणसी से खजुराहो आने वाली उड़ान के रद्द होने के रूप में देखने को मिला। उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट से अभिनेता अनुपम खेर को खजुराहो फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचना था, लेकिन उड़ान रद्द होने के कारण उनका कार्यक्रम प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व खजुराहो एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी रूट पर इंडिगो की नियमित उड़ान संचालन की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद वाराणसी से खजुराहो…

Read More

सिकंदराबाद। साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को बड़ी चालाकी से न सिर्फ एक बार बल्कि दो बार निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित करीब पांच साल तक ठगी का शिकार होता रहा और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। अंततः युवक से कुल 75 लाख रुपये की ठगी की गई। तेलंगाना के सिकंदराबाद निवासी 32 वर्षीय युवक को वर्ष 2021 में व्हाट्सएप के माध्यम से एक व्यक्ति का संदेश मिला। संदेश भेजने वाले ने खुद को प्रमोशनल ऑनलाइन बेटिंग गेम्स से जुड़ा स्टाफ बताया। उसने क्रिकेट, तीन पत्ती…

Read More

 रायपुर। वैवाहिक सीजन और नववर्ष के आगमन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए रायपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है। खासकर खोवा, मावा, पनीर और मिठाइयों की बढ़ती मांग के कारण नकली व गुणवत्ताहीन उत्पादों की शिकायतें सामने आ रही थीं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं। छत्तीसगढ़ शासन के नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर डेयरी दुकानों, स्वीट्स इकाइयों और पनीर निर्माण संस्थानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। मिलावटी या अमानक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। अभियान अभिहित अधिकारी…

Read More

रायपुर। सतनामी समाज ने छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का नाम ‘मिनी माता विधानसभा भवन’ रखने की मांग की है। इसको लेकर समाज के युवाओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ज्ञापन सौंपते हुए विधानसभा सत्र में इस विषय को मजबूती से उठाने का आग्रह किया है। युवाओं ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को ज्ञापन सौंपा। समाज का कहना है कि, पुराने विधानसभा भवन का नाम ‘मिनी माता विधानसभा भवन’ था, उसी परंपरा को बनाए रखते हुए नए भवन को भी यही नाम दिया जाना चाहिए।…

Read More

नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को पार्टी ने बिहार की कमान सौंपी है। वह दिलीप जयसवाल की जगह लेंगे। इससे पहले रविवार को भाजपा ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान किया था। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि संजय सरावगी दरभंगा शहरी क्षेत्र से लगातार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह नीतीश सरकार में राजस्व मंत्री हैं।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षकों के बाद अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों को दिशा निर्देश जारी किया है। आदेश के मुताबिक अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में आवारा कुत्तों के नियंत्रण, निगरानी और उनसे होने वाली संभावित घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे तौर पर संबंधित संस्थानों की होगी। इसके लिए प्रोफेसरों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी नगर निगम-पालिका से समन्वय कर आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे। नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड…

Read More

नेशनल डेस्क। केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह पर एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने मनरेगा को समाप्त करने और ग्रामीण रोजगार के लिए एक नया कानून लाने के लिए विधेयक की प्रति लोकसभा के सांसदों को बांटा है। जानकारी के अनुसार, इस विधेयक का नाम ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025’ होगा। इसके आम तौर पर VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) के नाम से जाना जाएगा। माना जा रहा है कि इस…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में बाघ का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शिकारी के हमले की वजह से बाघ की मौत हुई होगी। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के भैंसामुंडा के जंगल में बाघ का शव मिला है। बाघ के शरीर पर  चोट के निशान है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Read More