Author: Shrikant Baghmare

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना फरसेगढ़ में जवान सर्चिंग अभियान के लिए निकले थे। इस दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए है। घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी पिल्लूर -कांडलापरती क्षेत्र में अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बल के 2 जवानों को मामूली चोटें आई हैं। बेहतर उपचार के लिए दोनों घायल जवानों को रायपुर भेजा गया है।

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। खुज्जी डेम के पास हुए हादसे में शिक्षक जयराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह से जिला अस्पताल का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद जिला अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला और मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे घायल शिक्षक को समुचित उपचार नहीं मिल सका और उनकी मौत…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह परिजनों ने घर के आंगन में उनका खून से लथपथ शव देखा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में जमकर हंगामा मच रहा रहा है।विपक्ष धान खरीदी की अव्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आया। आसंदी ने ग्रहिता पर चर्चा की अनुमति देने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अव्यवस्था से लगता है कि सरकार की मंशा धान खरीदने का नहीं है। सरकार सिस्टम को बर्बाद कर निजी हाथों में सौंपने का षडयंत्र कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर ग्राह्य कर चर्चा कराते तो सत्तापक्ष के सदस्यों को भी बोलने का मौका मिलता, और सरकार की ओर से इस पर जवाब आता। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रम सुधारों की दिशा में कई ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के हित में दिल्ली सरकार के बड़े श्रम सुधार, महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा बढ़ावागुप्ता ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि राजधानी में श्रमिकों को सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियां, व्यापक सामाजिक सुरक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रोजगार क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी गई है।…

Read More

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी  मंगलवार को शाम 7:30 बजे भोपाल स्थित बी-12 (ए), 74 बंगला में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार करेंगे। बैठक का उद्देश्य 17 दिसंबर 2025, बुधवार को प्रस्तावित मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की रणनीति और रूपरेखा तय करना है। विशेष सत्र में “मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने” विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। विधायक दल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर हंगामा मच गया। पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर कार्यरत थे। घटना उस समय हुई जब वे दुर्ग जिले के भिलाई में थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इमरजेंसी उपचार शुरू किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान…

Read More

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को अब यात्रा के दौरान स्थानीय व्यंजनों का आनंद मिलेगा। रेलवे ने निर्णय लिया है कि ट्रेन जिस क्षेत्र से गुजरेगी, उस क्षेत्र की प्रसिद्ध डिश और स्थानीय भोजन परोसा जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को क्षेत्रीय संस्कृति और खान-पान से जोड़ना है। हालिया रेल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। बैठक में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित थे। रेल मंत्री ने कहा कि स्थानीय भोजन शामिल करने से यात्रियों को नया और बेहतर…

Read More

सरगुजा। जिले गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ शव मिला है। ग्राम सरपंच से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक खलीबा जंगल में आज एक पेड़ से युवती का शव लटकाशव पाया गया। मृतका के पास से एक मोबाइल और बैग बरामद हुआ है, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान निशा (उम्र 19 साल) निवासी अंबिकापुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि बैग से एक युवक की तस्वीर और एक…

Read More