Author: Shrikant Baghmare

नेशनल डेस्क। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस भारतीय नागरिकता के बिना मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करने के आरोपों से जुड़े रिवीजन पिटीशन पर जारी किया गया है। यह याचिका वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दायर की गई थी। याचिका में 1980-81 की चुनावी सूची में उनके कथित नाम शामिल होने की शिकायत को मजिस्ट्रेट द्वारा खारिज करने के निर्णय को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने मामले की जांच के लिए राज्य सरकार को भी नोटिस जारी किया और संबंधित TCR (The Court Record) मंगवाया है।…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया आज से साल 2025 की अंतिम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम टी-20 में भी साल का आखिरी मुकाबला खेलेगी, जो 19 दिसंबर तक चलेगी। साल के इस आखिरी मुकाबले में खिलाड़ियों की व्यक्तिगत उपलब्धियां भी देखने लायक होंगी। साल 2025 में शुभमन गिल ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा। टेस्ट और टी-20 में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जबकि विराट कोहली वनडे में टॉप रन स्कोरर रहे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।…

Read More

राजनांदगांव। कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना पिछले कई वर्षों से ठप पड़ी है। हर चुनाव में मुद्दा बनने के बावजूद परियोजना में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश रुका हुआ है, माल ढुलाई लागत दोगुनी बनी हुई है, युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे और पर्यटन स्थलों की पहुंच कठिन होने से संभावित आय भी प्रभावित हो रही है। यह परियोजना भाजपा शासन में शुरू हुई थी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी आगे नहीं बढ़ी और वर्तमान भाजपा सरकार में भी गति नहीं आई। स्थानीय लोग इसे भूल चुकी परियोजना मान रहे…

Read More

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सहायक पोस्टमास्टर द्वारा शादी का झांसा देकर एक महिला सब इंजीनियर का शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से उम्र में 8 साल छोटा होने के बावजूद मीठी बातें और भरोसे का खेल रचकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का वादा, फिर शोषण जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ कुमार (27), जो बिहार का निवासी और जशपुर जिले के एक पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्टमास्टर है, उसकी पहचान वर्ष 2024 में 35 वर्षीय महिला सब इंजीनियर से हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद जनवरी 2025 में…

Read More

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) के ग्रीन एनोड प्लांट (जीएपी) में सोमवार शाम करीब 6 बजे अचानक ब्लास्ट हुआ और आग भड़क गई। हादसे में कम से कम तीन कर्मचारी झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस को प्रारंभिक सूचना में केवल एक कर्मचारी बिहार निवासी रविशंकर यादव के घायल होने की जानकारी दी गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों और संयंत्र सूत्रों ने तीन कर्मचारियों के झुलसने की पुष्टि की है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने…

Read More

दुर्ग। जिले की ट्विनसिटी भिलाई इस वर्ष एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन की घोषणा के बाद से ही छत्तीसगढ़भर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के पास विशाल कथा स्थल श्री हनुमंत कथा 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के समीप स्थित विशाल मैदान में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्तों को कथा का रसपान…

Read More

रायपुर। देशभर में बड़े पैमाने पर इंडिगो की फ्लाइटें रद्द होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजते हुए मांग की है कि प्रभावित यात्रियों को उनके टिकट मूल्य का 10 गुना मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को भी एक विस्तृत शिकायत पत्र भेजा गया है, जिसमें एयरलाइन पर 9,000 करोड़ रुपए (लगभग 1 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी सोमवार को रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 8 फ्लाइटें रद्द रहीं। इनमें रायपुर से मुंबई की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के चारों संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि माना में लगातार दूसरे दिन 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 9 दिसंबर को रायपुर शहर में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है।…

Read More

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने सभी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान ब्लॉगिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, रील बनाने या किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया गतिविधि को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए सख्त आदेश जारी किए गए हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। हाल ही में कई रेलवे कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान बनाए वीडियो और रील वायरल होने के बाद रेलवे की सुरक्षा, अनुशासन और छवि पर सवाल उठे थे। SECR ने इसे गंभीर सुरक्षा जोखिम मानते हुए स्पष्ट किया कि ट्रेन, स्टेशन, कंट्रोल रूम, यार्ड, कैबिन…

Read More

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 15 दिसंबर 2010 की ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना के तहत चयनित 100 से अधिक उम्मीदवारों को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डबल बेंच ने रेलवे की सभी याचिकाएं खारिज करते हुए कैट के 6 मार्च 2024 के आदेश को बरकरार रखा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चयनित पैनल में शामिल उम्मीदवार को नियुक्ति का निहित अधिकार भले न हो, लेकिन वह निष्पक्ष एवं कानूनी विचार का हकदार जरूर है। नियुक्ति प्राधिकारी मनमाने ढंग से वैध पैनल को नजरअंदाज नहीं कर सकता। जब मेरिट में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध…

Read More