Author: Shrikant Baghmare

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के रतनपुर रोड पर सेंदरी के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और तीन बार गुलाटी मारते हुए झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे ईशु रत्नाकर (सक्ती जिला) और आगे की सीट पर बैठे भास्कर राजपूत (बेमेतरा) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक ईशु रत्नाकर पीएससी की तैयारी कर रहा था जबकि उसका छोटा भाई आर्यन रत्नाकर एलएलबी का छात्र है। दोनों भाई बिलासपुर में साथ रहते थे। ईशु अपने दोस्त भास्कर…

Read More

पणजी। गोवा के अर्पोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार आधी रात लगभग भड़की आग के मुख्य आरोपी सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा ने घटना के मात्र पांच घंटे बाद मुंबई से इंडिगो फ्लाइट से थाईलैंड के फुकेट भाग गए। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 स्टाफ सदस्य और पांच पर्यटक शामिल हैं। गोवा पुलिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही एक टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपियों के हडसन लेन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई विशेष चर्चा की शुरुआत की। करीब एक घंटे के अपने भाषण में पीएम मोदी ने वंदे मातरम् को स्वतंत्रता संग्राम का करारा जवाब बताया और इसे महात्मा गांधी का सबसे प्रिय गीत बताया, जिसे वे राष्ट्रीय गान के रूप में देखते थे। पीएम ने सवाल उठाया कि पिछले दशकों में इस गीत के साथ अन्याय क्यों हुआ और पूज्य बापू की भावनाओं पर भी भारी पड़ने वाली वह कौन-सी ताकत थी जिसने वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात किया। मोदी ने सीधे…

Read More

नई दिल्ली। जापान के उत्तरी प्रशांत महासागर में सोमवार रात लगभग 11.15 बजे स्थानीय समय (दोपहर 2.45 बजे भारतीय समय) 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र एओमोरी प्रान्त के तट से करीब 70 किलोमीटर दूर और 30 किलोमीटर गहराई पर था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने पूर्वोत्तर तट के कई जिलों के लिए सुनामी चेतावनी जारी कर दी है। एजेंसी के अनुसार, सुनामी की लहरें 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं। सबसे अधिक खतरा हokkaido, एओमोरी और इवाते प्रान्तों में है। एजेंसी ने लोगों से तत्काल ऊंचे स्थानों पर जाने और समुद्र…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में उत्पन्न अव्यवस्था और हजारों यात्रियों की परेशानी के बाद इंडिगो एयरलाइन ने सोमवार शाम बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि 3 से 15 दिसंबर के बीच रद्द हुई उड़ानों का रिफंड प्रोसेस किया जा रहा है। इसके साथ ही टिकट बदलने या रद्द करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए वह खेद व्यक्त करती है और उसकी टीमें संचालन व्यवस्था को सामान्य करने में लगातार कार्यरत हैं। इंडिगो का 48 घंटे पहले रिफंड का निर्णय…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्लाइट संचालन का संकट गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे तक ही रायपुर से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जिनमें 5 फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की थीं। इनमें मुंबई के लिए 2, हैदराबाद के लिए 2 और बेंगलुरु के लिए 1 उड़ान शामिल है। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों का भारी दबाव अब ट्रेनों और बसों पर बढ़ गया है। इसी तरह रायपुर आने वाली 5 फ्लाइटें भी रद्द की गईं। इनमें से चार फ्लाइट इंडिगो की थीं—तीन हैदराबाद से आने वाली और एक बेंगलुरु से। आशंका जताई…

Read More

रायपुर। कवर्धा में 11 दिसंबर को होने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन से जुड़ी तैयारियों की प्रगति जानी। इसके बाद उन्होंने घोटिया स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने स्पष्ट…

Read More

दुर्ग। जिले के ग्राम बेलौदी में मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कई महीनों से शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर बच्चों और पालकों ने दुर्ग-नगपुरा रोड पर चक्का जाम कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। चक्का जाम के दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 4 से 6 महीनों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। मिडिल और प्राइमरी स्कूल में केवल एक-एक शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन…

Read More

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बात करने से मना करने पर 15 वर्षीय बालिका के साथ नाबालिग ने मारपीट की। उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की, जब बालिका ने विरोध किया तो उसे चांटे मारे। बालिका जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो नाबालिग वहां से भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और मामलों को लेकर आक्रोश जताया है। Read Also-  कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत कांपा: इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर मिली जानकरी के अनुसार, पूरा मामला पदम नगर थाना…

Read More

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पवन सिंह को धमकी दी कि वे सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करें, अन्यथा उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। पहली धमकी 6 दिसंबर की रात पवन सिंह के मैनेजर नीरज सिंह ने मिडिया को बताया कि पहली धमकी भरी कॉल 6 दिसंबर रात 10 बजे आई थी। यह कॉल उनकी टीम के सदस्य प्रियांशु के व्हाट्सऐप नंबर पर आया, जिसके बाद…

Read More