Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई में बुलडोजर एक्शन: सीवरेज लाइन पर बने 60 मकान ढहे, 250 और निशाने पर…

    भिलाई में बुलडोजर एक्शन: सीवरेज लाइन पर बने 60 मकान ढहे, 250 और निशाने पर…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    भिलाई में बुलडोजर एक्शन: सीवरेज लाइन पर बने 60 मकान ढहे

    भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के खुर्सीपार क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड 42 में रविवार सुबह नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने मेन सीवरेज लाइन के ऊपर अवैध रूप से बने मकानों को गिराना शुरू कर दिया है। सुबह 8 बजे जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचा, पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ तहसीलदार और भारी पुलिस बल भी मौजूद था, जिससे किसी भी विरोध को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

    लगातार अनदेखी के बाद हुई सख्त कार्रवाई
    वार्ड पार्षद विनोद सिंह ने जानकारी दी कि गौतम नगर में नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर करीब 250 से ज्यादा मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। इन मकान मालिकों को नगर निगम द्वारा 10 से अधिक बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की कोई पहल नहीं की गई। मजबूरी में अब निगम को सख्ती दिखानी पड़ी है।

    Read Also-  सुशासन तिहार में युवकों ने की अनोखी डिमांड, एक ने आवेदन में लिखा- “मेरी शादी करवा दो”, तो दूसरे ने की ये अजीब मांग

    सीवरेज लाइन के दोनों ओर 5-5 फीट अतिक्रमण हटेगा
    निगम के अधिकारियों के अनुसार, मेन सीवरेज लाइन को साफ-सुथरा बनाने के लिए उसके दोनों ओर 5-5 फीट का क्षेत्र अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। इसके बाद नए सिरे से सीवरेज लाइन और नाले का निर्माण किया जाएगा, जिससे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी। पार्षद विनोद सिंह ने कहा कि इस निर्माण से अगले 50 वर्षों तक क्षेत्र में सीवरेज की कोई परेशानी नहीं रहेगी।

    बरसात में बनता है जलजमाव का संकट
    गौरतलब है कि अतिक्रमण की वजह से सीवरेज लाइन जाम हो जाती है, जिससे हर वर्ष बरसात के मौसम में भारी जलभराव हो जाता है। पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है और सड़कों पर गंदगी फैल जाती है। इससे लोगों को स्वास्थ्य, सफाई और आवाजाही में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    Read Also-  पति की गला घोंटकर हत्या: मासूम बेटी बनी चश्मदीद, मां का कातिल चेहरा खुद किया बेनकाब

    तीन जोनों में तोड़े जाएंगे 200 से अधिक मकान
    निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को तीन जोनों में बांटा है। जोन-1 से शुरुआत की गई है, जहां लगभग 60-70 मकान तोड़े जा रहे हैं। इसके बाद जोन-2 में करीब 80 और जोन-3 में 70-80 मकानों को गिराया जाएगा। कुल मिलाकर 200 से अधिक मकान सीवरेज लाइन और नाले के ऊपर बने होने के कारण हटाए जाएंगे।

    गंदे पानी से बीमारियों का खतरा
    सीवरेज की अव्यवस्थित सफाई और अतिक्रमण के चलते यहां हर साल जलजनित बीमारियां जैसे पीलिया और डायरिया फैलती हैं। दो महीने पहले ही इस क्षेत्र में पीलिया के कई मामले सामने आए थे। गंदा पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल जाता है, जिससे लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai bhilai latest news bhilai news bhilai news cg durgbhilai latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.