Bijapur Latest News: आशीष पदमवार। दुर्ग जिले में छः वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना से गुस्साए कांग्रेसियों ने बीजापुर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Read Also- पत्नी से पोर्न स्टार की तरह शारीरिक संबंध बनाना चाहता था पति, मना करने पर करता था मारपीट
Bijapur Latest News: कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, राज्य की लचर कानून-व्यवस्था और गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग की। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चे लगातार दुष्कर्म की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।”
Bijapur Latest News: धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मिलकर राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की।




