कोरबा। इंटरनेट पर अश्लील फ़िल्में देखने के बाद कोरबा जिले में रहने वाले पति ने अपनी पत्नी से पोर्न स्टार की तरह शारीरिक संबंध बनाने की जिद करता था, लेकिन पत्नी इसके लिए राजी नहीं थी। पत्नी के इनकार के बाद पति इस बात को लेकर लगातार उससे मार-पीट करने लगा। पति के इस बर्ताव से परेशान पत्नी उसे मौत की नींद सुला दिया है।
Read Also- छः साल की मासूम से हैवानियत और हत्या मामले में कांग्रेस ने की जांच समिति की घोषणा, वकीलों ने भी लिया ऐतिहासिक फैसला
घटना वनांचल थाना लेमरू क्षेत्र के ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर का है। यहां रहने वाले 40 साल का जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ रहते थे। पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और लाश स्वजन को सौंप दी। मामला कायम कर मामले की जांच शुरू की गई और स्वजन का बयान लिया गया। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट हो गया कि जयप्रकाश की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कठोर वस्तु से सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के कारण हुई है।
Read Also- सुशासन तिहार-2025 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ: गांव-शहरों में लगी समाधान पेटियां, 11 अप्रैल तक जनसमस्याओं पर लिए जाएंगे आवेदन
पुलिस ने हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी अमासो बाई से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदल कर जानकारी दे रही थी। इससे पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी पर गहरा गया और उसने अमासो बाई से कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अमासो बाई ने पुलिस को बताया कि उसका पति जयप्रकाश उस पर चरित्र को लेकर शंका करता था। वहीं इंटरनेट पर वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मारपीट करता था।




