CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज मतदान प्रक्रिया जारी है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी पत्नी के साथ मौदहापारा स्थित दुर्गा कॉलेज में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “कमल खिलाने के लिए हमने मतदान किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में कमल खिल रहा है।”
Read Also- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मतदान के दौरान चौंकाने वाली घटना: मृत व्यक्ति के नाम पर डाला गया वोट, कांग्रेस ने की शिकायत
CG Nikay Chunav 2025: EVM की खराबी के संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “यह मशीन है, यह पहली बार नहीं है कि खराब हुई है। कांग्रेस के स्वभाव में EVM पर सवाल उठाना है। जनता ने दिल्ली में BJP को बिठाया है और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनाई है। अब सभी नगरीय निकाय में BJP का महापौर होगा।”
Read Also- जगदलपुर में महापौर चुनाव के लिए मतदान जारी, फर्जी वोट को लेकर हुआ जबरदस्त हंगामा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 23 के बाल मंदिर बूथ क्रमांक 43 में मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
CG Nikay Chunav 2025: बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों, जैसे अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हो रहा है।




