CG Rajdhani Shocking News : विधानसभा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तीन साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप एक नाबालिग रिश्तेदार पर है, जिसने बच्चे का गला दबाकर उसकी जान ली और फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी उजागर किया जाएगा।




