रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को आज राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद गिरपुंजे को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Read Also- शहीद आकाश राव गिरेपुंजे को दिया गया गार्ड ऑफ हॉनर
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए राजधानी के चंगोराभाठा स्थित उनके निवास से एक सुसज्जित रथ में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और रास्तेभर आम नागरिक, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने सड़क के किनारे खड़े होकर अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
Read Also- रेलवे पटरी पर सोए मजदूरों को रौंदती चली गई ट्रेन, झारखंड के दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
माना स्थित चौथी वाहिनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि आकाश राव गिरपुंजे ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Read Also- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस, जांच जारी
पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और कहा कि आकाश राव गिरपुंजे जैसे जांबाज अधिकारी की शहादत से सुरक्षा बलों का हौसला और भी मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी गई।




