Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 8, 2026 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    राजनांदगांव। जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक और पुलिस अमले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अचानक खाली कराए जाने से कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी बनी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां न्यायालय परिसर के हर हिस्से में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं।

    फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। मेल कहां से भेजा गया, किस सर्वर और आईपी एड्रेस का इस्तेमाल हुआ—इन सभी बिंदुओं पर साइबर टीम काम कर रही है। धमकी देने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।

    स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को अगली सूचना तक खाली रखा गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #ईमेल_धमकी #कोर्ट_अलर्ट #छत्तीसगढ़_न्यूज़ #जिला_न्यायालय #न्यायालय_खाली #पुलिस_तैनाती #बम_धमकी #बम_स्क्वॉड #राजनांदगांव #साइबर_जांच #सुरक्षा_एजेंसियां #हड़कंप
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    वैशाली नगर में अनूठी पहल: विधायक रिकेश सेन दिलाएंगे बेटियों को ‘सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक’, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा मेकअप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.