Bharatmala Project Scam: केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के कार्यालय पर छापा मारा है। EOW की टीम ने ऑफिस में पहुंचते ही उसे सील कर दिया, ताकि वहां मौजूद दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद टीम ने वहां मौजूद रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है, जिनमें वित्तीय लेन-देन की जानकारी शामिल हो सकती है।
Read Also- CM साय सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, ले सकते हैं कई अहम फैसले
Bharatmala Project Scam: बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण परियोजनाओं में संभावित अनियमितताओं के चलते की गई है। इस परियोजना में दशमेश बिल्डर्स एक ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा था। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी सीधे इस परियोजना से संबंधित है या नहीं।
Read Also- स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर बदले गए
Bharatmala Project Scam: EOW की विशेष टीम फिलहाल ऑफिस में तैनात है और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच जारी है। प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि यह ऑफिस सात दिन पहले ही सील किया गया था। अब जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा राशि के वितरण में अनियमितताएं पाई गई थीं। इसी को लेकर अब कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस मामले में चार अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, जिन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है।




