हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन केस में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यह मामला 18 जून को गुंटूर जिले के पालनाडु क्षेत्र में रोड शो के दौरान हुआ था। गुंटूर जिले के एसपी एस सतीश कुमार ने रविवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। घटना में 53 वर्षीय वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता चीली सिंघैया** की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जगन मोहन रेड्डी काफिले के साथ रेंटापल्ला गांव जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में भारी फेरबदल… एक साथ 28 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, सूची जारी
इसी दौरान एतुकुरु बाइपास पर फूल फेंकते समय सिंघैया गिर गए और गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में पुलिस ने दावा किया था कि हादसा एक निजी वाहन (AP 26 CE 0001) से हुआ, जो काफिले का हिस्सा नहीं था। लेकिन सामने आए वीडियो फुटेज में साफ दिखा कि गाड़ी जगन के काफिले की थी, जिसके बाद पुलिस ने FIR में नई धाराएं जोड़ीं। पुलिस ने माना कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में अधिकृत तीन गाड़ियों के बजाय **30 से अधिक वाहन शामिल थे। मृतक की पत्नी की शिकायत पर IPC की धारा 106 (1)** के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी, 13 हाईवा किये जब्त
FIR में ड्राइवर रमन्ना रेड्डी, जगन के PA नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी, और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी के नाम शामिल हैं। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। विपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नियमों की अनदेखी कर रोड शो में अनावश्यक भीड़ और गाड़ियों का उपयोग किया, जिससे यह दुर्घटना हुई। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि पुलिस जांच में क्या निष्कर्ष निकलते हैं और क्या यह मामला राजनीति से ऊपर उठकर निष्पक्ष तरीके से सुलझाया जा सकेगा।




