रायपुर। CG Breaking News: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह तबादले विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और संचालन को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
Read Also- नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा तो खुली पोल
CG Breaking News: जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों के तहत सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के कुल 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि अन्य को राज्य कर अधिकारी (BIU) और ऑडिट शाखा जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है।
देखें आदेश की कॉपी:-


संयुक्त आयुक्त अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट





