बिलासपुर। Bilaspur Fraud News: शहर में एक बार फिर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छह युवाओं को बिजली विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर डाली। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
फर्जी नियुक्ति पत्र से हुआ पर्दाफाश
Bilaspur Fraud News: पूरा मामला तब उजागर हुआ जब एक युवक बिजली विभाग में “सहायक अभियंता” के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र लेकर कार्यालय पहुंचा। वहां अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच की और पत्र को पूरी तरह फर्जी करार दे दिया। इसके बाद अन्य पीड़ितों ने भी आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
Read Also- मंदिर में चोरी की वारदात: सोने का हार, मुकुट और लाखों की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
‘ऊंचे अधिकारियों से संबंध’ बताकर बनाया निशाना
पीड़ितों में हेमूनगर निवासी मोनिशा सिंह समेत पांच अन्य युवक-युवतियां शामिल हैं, जिन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों के अनुसार, वे पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अम्बिकापुर निवासी रजत गुप्ता और दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख से हुई। दोनों ने खुद को प्रभावशाली और ऊंचे अधिकारियों से जुड़ा हुआ बताते हुए सरकारी विभागों में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
पैसे लिए, फिर गायब हो गए
Bilaspur Fraud News: आरोपियों ने अलग-अलग युवाओं से लाखों रुपये लेकर नियुक्ति पत्र थमा दिए। लेकिन जब इन नियुक्तियों की सच्चाई सामने आई और युवाओं ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कॉल उठाना बंद कर दिया और बहाने बनाने लगे। आखिरकार परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली।
Read Also- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच जारी
Bilaspur Fraud News: कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर रजत गुप्ता और प्रिया देशमुख के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।




