Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मतदान के दिन निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन, जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

    मतदान के दिन निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन, जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 26, 2024 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    KHABARWAAD RAIPUR. लोकसभा में आगामी 07 मई को मतदान किया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने जिले के श्री नारायणा हॉस्पिटल द्वारा प्रशंसनीय पहल की गई है। मतदान तिथि 7 मई से लेकर 12 मई तक हॉस्पिटल द्वारा विभिन्न सेवाओं पर विशेष छूट दी जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हॉस्पिटल के इस पहल की सराहना की है और इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मिलकर हॉस्पिटल के प्रतिनिधि अतुल सिंघानियां ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए हॉस्पिटल द्वारा कुछ विशेष पहल की गई है। जिसमें 7 मई को मतदान के पश्चात जो भी व्यक्ति अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आयेगा और अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखायेगा उसे उस दिन निःशुल्क ओपीडी कंसल्टेशन दिया जाएगा। साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जाँचों में अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। इसी तरह 8 मई 2024 से 12 मई 2024 तक ओपीडी में आये व्यक्ति को अपनी उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर ओपीडी कंसल्टेशन में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही 7 मई को मतदान करने के बाद यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे अपनी ऊँगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर उस दिन का रूम रेंट नहीं लिया जाएगा।

    सिंघानियां ने बताया कि हॉस्पिटल द्वारा यह पहल लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह को इस आशय का पत्र भी सौंपा गया है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news latest news news raipur raipur breaking news raipur corruption news raipur crime raipur crime news raipur fire raipur fire news raipur firing news raipur hindi news raipur in hindi news raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news in hindi raipur news today raipur stabbing news raipur today latest news raipur today news raipur top news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.