Gariaband Latest News: गरियाबंद जिले के देवभोग में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे पहली कक्षा के छात्र को एसडीएम के सरकारी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर के समय उस वक्त हुई जब देवभोग एसडीएम तुलसी दास मरकाम ड्यूटी पर निकले हुए थे। बस स्टैंड के पास एसडीएम के सरकारी वाहन ने अचानक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां एसडीएम भी कुछ ही देर में पहुंचे।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत रद्द की, हाई कोर्ट में फिर से जमानत अर्जी दाखिल करने का आदेश
Gariaband Latest News: हादसे के बाद बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। यादव समाज के अध्यक्ष सुशील यादव भी अस्पताल पहुंचे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और परिजन आरोपी चालक की मेडिकल जांच (एमएलसी) कराने की मांग करने लगे। इस पर देवभोग थाना प्रभारी ने आरोपी चालक लेखराम ठाकुर के खिलाफ एमएलसी प्रपत्र भरा, और डॉक्टर की जांच में चालक के शरीर में 156 प्वाइंट एल्कोहल की पुष्टि हुई।
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि डॉक्टर द्वारा शराब की पुष्टि की गई है, जबकि बल्ड यूरीन जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। फिलहाल, आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Read Also- Indian Railway: नए साल पर रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा, 124 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, सस्ती होगी टिकट… देखें List
Gariaband Latest News: यह हादसा 15 दिन के भीतर एसडीएम तुलसी दास के वाहन से हुआ दूसरा हादसा है। इससे पहले 13 नवंबर की रात एसडीएम के निजी वाहन का एक्सीडेंट धवलपुर के पास हुआ था, जिसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस वक्त एसडीएम वाहन में बैठे हुए थे, जबकि वाहन का संचालन नायब तहसीलदार कर रहे थे।यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और मामले में प्रशासन द्वारा जांच जारी है।




