नई दिल्ली: शुक्रवार को बाजार में दो बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (IPO) क्लोज हुए और दोनों को ही आखिरी घंटों में निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। खासकर HDFC बैंक की सब्सिडियरी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO निवेशकों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। इसके साथ ही संभव स्टील ट्यूब्स के IPO को भी बेहतर रिस्पॉन्स मिला, जिससे बाजार में फिर से आईपीओ गतिविधियों को लेकर उत्साह नजर आया।
डबल इंजन की भाजपा सरकार पर कांग्रेस जांच दल ने बस्तर के आदिवासियों का षड्यंत्र पूर्वक हत्याएं करवाने का लगाया आरोप
HDB फाइनेंशियल का IPO 17.65 गुना हुआ सब्सक्राइब
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO 25 जून को खुला था और तीसरे दिन 17.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, जहां कंपनी ने 12.33 करोड़ शेयरों का ऑफर दिया था, वहीं 217 करोड़ शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं। इसका प्राइस बैंड 700-740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
इस इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 58.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 10.55 गुना बोली लगाई, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा केवल 1.51 गुना ही भर पाया। इससे रिटेल निवेशकों के लिए शेयर अलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाती है।
सबसे बड़ा NBFC IPO
HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO भारत के NBFC सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े IPO में से एक है। इसमें 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10,000 करोड़ रुपये की ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर का प्रीमियम 60-65 रुपये के बीच रहा, जो 740 रुपये की ऊपरी कीमत पर 8-10% लिस्टिंग लाभ की संभावना दिखाता है।
आवंटन और लिस्टिंग की तारीख
IPO के तहत शेयरों का आवंटन 30 जून को तय होने की उम्मीद है, जबकि 2 जुलाई को इसकी बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग संभावित है।
इस शानदार रिस्पॉन्स के बाद बाजार में आने वाले अन्य बड़े आईपीओ के लिए रास्ता साफ होता नजर आ रहा है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।




