नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट के तहत मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट प्रभावी है।
पाकिस्तान के वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, कई महिलाएं और बच्चे घायल
अगले दो घंटे में दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, वसंत कुंज, महरौली, छतरपुर और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर जैसे इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
निलंबित पटवारी की आत्महत्या मामला: दीपक बैज ने की ED – CBI जांच की मांग, कहा- बड़ी मछलियों को बचा रही सरकार…
हरियाणा के झज्जर, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और भिवानी जैसे जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, खुर्जा और वाराणसी जैसे जिलों में भी भारी वर्षा हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। राजस्थान के भरतपुर, अलवर, कोटपुतली और धौलपुर में भी बादल जमकर बरसे। कई इलाकों में तेज हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जिससे कई जगहों पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक बाधित होने की सूचना है।
कांग्रेस पार्षद पर लगा प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का आरोप, कलेक्टर के पास पहुंचे शिकायतकर्ता
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें, गैर जरूरी यात्रा से बचें और बारिश के दौरान बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहें। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।




