नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर दिए अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं कराई है। इसके पहले ट्रंप कई बार भारत-पाक सीजफायर का क्रेडिट लेने की कोशिश कर चुके थे। जबकि भारत ने इससे इनकार किया था।
दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, तीन लोगों की मौत
कतर दौरे पर पहुंचे ट्रंप ने अल-उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने ये नहीं कहना चाहता कि मैने ऐसा किया। लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में मदद की, जो काफी तनावपूर्ण होती जा रही थी।’
दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, तीन लोगों की मौत
कई बार ले चुके थे क्रेडिट
ट्रंप ने मंगलवार को सऊदी अरब की यात्रा के दौरान दावा किया था कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सफलतापूर्वक ऐतिहासिक संघर्ष विराम कराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने गत शनिवार को दो बार यह दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम उन्होंने करवाया।




